Ishan Kishan: छोटा पैकेट बड़ा धमाका... ईशान किशन ने छुड़ाए पाकिस्तान के छक्के; प्रीमियर बॉलर को जमकर कूटा, जड़ी दमदार फिफ्टी

Ishan Kishan: पाकिस्तान के खिलाफ आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बड़े मुकाबले में ईशान किशन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए बेहतरीन अर्धशतक जड़ा है।

iconPublished: 15 Feb 2026, 08:03 PM
iconUpdated: 15 Feb 2026, 08:16 PM

Ishan Kishan smashed fifty vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 27वां मुकाबला खेला जा रहा है। इस मैच में स्लो ट्रैक की उम्मीद थी और वैसा ही देखने को मिल रहा है, जहां दोनों टीमों ने अपनी प्लेइंग इलेवन में स्पिनरों को अधिक अहमियत दी है।

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और उनकी शुरुआत शानदार रही, जब अभिषेक शर्मा खाता खोले बिना ही पवेलियन लौट गए। हालांकि, ईशान किशन ने भारतीय पारी को संभाला और आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

Ishan Kishan ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक

पहला विकेट जल्दी गिरने के बाद ईशान किशन ने शुरुआत में संभलकर बल्लेबाजी की, लेकिन जल्द ही उन्होंने आक्रामक तेवर अपना लिए। पाकिस्तान के खिलाफ इस बड़े मुकाबले में उन्होंने केवल 27 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया।

WhatsApp Image 2026 02 15 At 7 46 25 PM

ईशान (Ishan Kishan) ने शानदार स्ट्रोक प्ले का प्रदर्शन करते हुए 40 गेंदों में 77 रन बनाए, जिसमें 10 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। उनकी यह पारी 9वें ओवर की चौथी गेंद पर साइम अयूब की गेंद पर समाप्त हुई। अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से उन्होंने भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

IND vs PAK: कैसा है मुकाबले का हाल

अगर इस मुकाबले की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही, क्योंकि अभिषेक शर्मा खाता खोले बिना ही आउट हो गए। इसके बाद ईशान किशन (Ishan Kishan) ने पारी को संभाला और उनके अर्धशतक की बदौलत टीम का स्कोर तेजी से आगे बढ़ा। इस खबर के लिखे जाने तक भारत ने 14 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 125 रन बना लिए हैं और टीम मजबूत स्थिति में नजर आ रही है।

Read More: IND vs PAK: पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, टीम इंडिया से कटा अर्शदीप सिंह का पत्ता; देखें Playing XI

IND vs PAK मुकाबले के दिन कैसा है कोलंबो का मौसम, बारिश करेगी मैच का मजा किरकिरा? जानें वेदर रिपोर्ट

IND vs PAK मैच से पहले ही पाकिस्तानियों का सरेंडर! अल्लाह ताला से कर रहे बारिश की दुआ; क्या है पूरा मामला?