Ishan Kishan: ईशान किशन की टी20 के बाद अब दूसरे फॉर्मेट में भी वापसी हो सकती है। यह घरेलू क्रिकेट में लगातार उनकी मेहनत का नतीजा है।
Ishan Kishan: ऋषभ पंत की जगह खतरे में? टी20 के बाद इस फॉर्मेट में भी होगी ईशान किशन की वापसी
Ishan Kishan: ईशान किशन (Ishan Kishan) की मेहनत लगातार रंग लाती हुई नजर आ रही है। घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन करने के बाद ईशान को 2026 टी20 वर्ल्ड कप के स्क्वॉड में जगह मिली। अब दूसरे फॉर्मेट भी ईशान की वापसी को लेकर खबर सामने आई है। इसी के साथ कहा गया कि विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का पत्ता कट सकता है।
दरअसल अब टी20 के बाद ईशान किशान को भारत की वनडे टीम में भी शामिल किया जा सकता है। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट में बताया गया कि अब वनडे में पंत की जगह ईशान को विकेटकीपर के रूप में देखा जा रह है।

न्यूजीलैंड दौरे पर दिख सकता है बदलाव (Ishan Kishan)
बता दें कि टीम इंडिया को अगली वनडे सीरीज न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी, जिसकी शुरुआत 11 जनवरी, 2026 से होगी। दोनों टीमों के बीच 3 वनडे खेले जाएंगे। इस सीरीज में ईशान को मौका दिया जा सकता है।

पंत ने टीम इंडिया के लिए पिछला वनडे 7 अगस्त, 2024 को श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में खेला था। पंत को हाल ही में अफ्रीका के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में भी शामिल किया गया था, लेकिन प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिली थी। घटना की जानकारी रखने वाली सोर्स के मुताबिक, अब सिलेक्टर्स पंत से आगे बढ़ चुके हैं।
ईशान किशन का टीम इंडिया के लिए पिछला वनडे (Ishan Kishan)
बीते करीब 2 सालों से टीम इंडिया से बाहर चल रहे ईशान किशन ने भारत के लिए पिछला वनडे 2023 वनडे वर्ल्ड कप में 11 अक्टूबर को अफगानिस्तान के खिलाफ दिल्ली में खेला था। लिहाजा दो साल से ज्यादा वक्त बाद उनकी वनडे टीम में एंट्री हो सकती है।

ईशान किशन का वनडे करियर
बात करें ईशान किशन की वनडे करियर की, तो अब तक उन्होंने 27 मुकाबले खेल लिए हैं। इन मैचों की 24 पारियों में बैटिंग करते हुए उन्होंने 42.40 की औसत से 933 रन बनाए हैं, जिसमें एक दोहरा शतक भी शामिल रहा है।
IND vs NZ: टी20 के बाद वनडे सीरीज में भी टीम इंडिया को झटका, ये स्टार खिलाड़ी हो सकता है बाहर
RCB को मिला नया साथी, एक और टीम 49 रन पर सिमटी; दहाई का आकड़ा भी नहीं छू पाए 9 बल्लेबाज