Ishan Kishan: अभी टीम इंडिया चोट के दौर से उबर ही रही है कि अभिषेक के ओपनिंग पार्टनर ईशान किशन को लेकर भी परेशान करने वाली खबर आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीम इंडिया के प्रैक्टिस सेशन के दौरान ईशान को जोर की चोट लग गई।
टीम इंडिया को लगी किसकी नजर! खत्म नहीं हो रहा चोट का सिलसिला; बुमराह की घातक यॉर्कर का शिकार हुआ ये धुरंधर
Table of Contents
Ishan Kishan: टीम इंडिया की परेशानियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। भारतीय टीम को खिलाड़ियों की फिटनेस ने चिंता में डाला हुआ है। स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर फिट होकर लौटे हैं तो ओपनर अभिषेक शर्मा की बीमारी ने मुश्किलें खड़ी कर दी हैं।
अब अभिषेक के ओपनिंग पार्टनर ईशान किशन को लेकर भी परेशान करने वाली खबर आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीम इंडिया के प्रैक्टिस सेशन के दौरान ईशान को जोर की चोट लग गई।
कैसे लगी Ishan Kishan को चोट?
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अमेरिका के खिलाफ जीत के साथ अपना सफर शुरू करने वाली भारतीय टीम का दूसरा मैच नामीबिया के खिलाफ होना है। ये मुकाबला गुरुवार 12 फरवरी को खेला जाना है लेकिन उससे एक दिन पहले ही ईशान एक हादसे का शिकार हो गए। बुधवार, 11 फरवरी की शाम दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में अभ्यास के दौरान बुमराह की एक गेंद ईशान के लिए घातक साबित हुई और उनके पैर पर जोर की चोट लग गई।
Ishan Kishan was hit (left toe) in the nets by Bumrah, but he got medical attention, got up, batted a little more and left.
— Aakash Biswas (@aami_aakash) February 11, 2026
He even had a brief chat with a DDCA official before heading back to the dressing room.#INDvsNAM #T20WorldCup2026 pic.twitter.com/d9pKsyCZcL
बुमराह की गेंद से चोटिल हुए Ishan Kishan
जानकारी के मुताबिक, नेट्स में बल्लेबाजी के दौरान बाएं हाथ के बल्लेबाज ईशान किशन टीम के दिग्गज पेसर बुमराह का सामना कर रहे थे। इस दौरान तेज गेंदबाज ने एक सटीक यॉर्कर डाली, जिसे ईशान खेल नहीं सके। गेंद सीधे भारतीय बल्लेबाज के बाएं पांव के पंजे पर लग गई और वो दर्द से चीख उठे। इसके चलते उन्होंने तुरंत प्रैक्टिस रोक दी और नेट्स से दूर चले गए। ये देखते ही टीम के फिजियो तुरंत उनके पास पहुंचे और जांच करने लगे। जब मेडिकल टीम के उनके पैर का हाल जान रही थी, ईशान काफी दर्द में लग रहे थे।

नामीबिया के खिलाफ खेलेंगे Ishan Kishan?
रिपोर्ट्स में बताया गया है कि टीम इंडिया ने तब राहत की सांस ली, जब कुछ ही देर में ईशान (Ishan Kishan) फिर से अपने पैरों पर खड़े हो गए और नेट्स में बल्लेबाजी के लिए लौट आए। हालांकि, बल्लेबाजी के लिए लौटने के बावजूद ईशान दर्द से जूझते दिखे लेकिन उन्होंने बैटिंग जारी रखी। अब ये चोट कितनी गंभीर है और क्या इसका असर भारत-नामीबिया मैच पर पड़ेगा, इसका पता तो गुरुवार की शाम ही चलेगा।