कीर्ति आजाद के बयान पर ईशान किशन ने किया पलटवार, ट्रॉफी लेकर मंदिर जाने पर उठाए थे सवाल

वर्ल्ड कप ट्रॉफी को मंदिर ले जाने पर कीर्ति आजाद के बयान के बाद ईशान किशन ने शांत अंदाज में जवाब दिया। उनका बयान अभी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

iconPublished: 10 Mar 2026, 11:24 PM
iconUpdated: 10 Mar 2026, 11:31 PM

Ishan Kishan replies to Kirti Azad comment: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर इतिहास रच दिया। इस जीत के बाद देशभर में जश्न का माहौल देखने को मिला और खिलाड़ियों की हर तरफ जमकर सराहना हुई।

खिताब जीतने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव, हेड कोच गौतम गंभीर और आईसीसी चेयरमैन जय शाह अहमदाबाद के एक हनुमान मंदिर में वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ दर्शन करने पहुंचे थे। इस दौरान टीम इंडिया के कई खिलाड़ी भी ट्रॉफी के साथ पैदल मंदिर पहुंचे थे। खिलाड़ियों का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था।

ट्रॉफी को मंदिर ले जाने पर कीर्ति आजाद ने उठाए सवाल

टीम इंडिया के मंदिर जाने को लेकर पूर्व क्रिकेटर और टीएमसी सांसद कीर्ति आजाद ने सवाल उठाए थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि वर्ल्ड कप पूरे देश की जीत है और यह 140 करोड़ भारतीयों का गर्व है, चाहे उनका धर्म कोई भी क्यों न हो।

Image

उन्होंने अपने बयान में कहा था कि क्रिकेट पूरे देश का प्रतिनिधित्व करता है और ऐसे में ट्रॉफी को मंदिर ले जाना सही संदेश नहीं देता। कीर्ति आजाद ने इस मामले में जय शाह और कप्तान सूर्यकुमार यादव पर भी सवाल खड़े किए थे, जिसके बाद उनका बयान विवादों में आ गया।

Ishan Kishan ने दिया शानदार जवाब

इस पूरे विवाद को लेकर जब टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) से सवाल किया गया तो उन्होंने बेहद शांत और शानदार अंदाज में जवाब दिया। टी20 वर्ल्ड कप जीतकर जब ईशान किशन अपने घर लौट रहे थे, तब एयरपोर्ट पर पत्रकारों ने उनसे कीर्ति आजाद के बयान को लेकर सवाल पूछ लिया।

Ishan Kishan cuts one away, India vs New Zealand, final, Ahmedabad, T20 World Cup, March 8, 2026

इस पर ईशान किशन (Ishan Kishan) ने कहा, “मैं अभी इतना शानदार वर्ल्ड कप जीतकर आया हूं, आप अच्छे सवाल पूछिए न। कीर्ति आजाद ने क्या कहा, इस पर मैं क्या कहूं? आप पूछिए कि कैसा लग रहा है, कितना मजा आया।” उनका यह जवाब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वर्ल्ड कप में शानदार रहा ईशान किशन का प्रदर्शन

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ईशान किशन (Ishan Kishan) ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया और टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाई। इस टूर्नामेंट में उन्हें 9 मैच खेलने का मौका मिला, जहां उन्होंने 35.22 की औसत और 193.29 की स्ट्राइक रेट से कुल 317 रन बनाए।

इस दौरान ईशान किशन (Ishan Kishan) के बल्ले से तीन अर्धशतक भी निकले। पूरे टूर्नामेंट में वह भारत के लिए दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे और कई अहम मौकों पर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाने में सफल रहे।

Read More: T20 World Cup ट्रॉफी को लेकर मंदिर गए कप्तान सूर्यकुमार यादव, भड़के फैंस; पूर्व क्रिकेटर ने की इस फैसले की निंदा!

ईशान को बॉलिंग दो... फैंस की मांग पर 'बिहारी बाबू' ने सूर्या से कर दी डिमांड, हाथ घुमाकर भी दिखाया; VIDEO वायरल

7 फरवरी को जिस खिलाड़ी के लिए नहीं थी टीम इंडिया में जगह, 8 मार्च को उसी खिलाड़ी ने बनाया भारत को चैंपियन