ईशान को बॉलिंग दो... फैंस की मांग पर 'बिहारी बाबू' ने सूर्या से कर दी डिमांड, हाथ घुमाकर भी दिखाया; VIDEO वायरल

Ishan Kishan: मैदान पर कुछ ऐसा देखने को मिला जो बेहद कम बार होता है। इशान किशन बाउंड्री लाइन पर फील्डिंग कर रहे थे। ऐसे में फैंस ने इशान किशन के लिए शोर मचाना शुरू कर दिया।

icon द्वारा Sports Yaari desk
iconPublished: 10 Mar 2026, 01:59 PM
iconUpdated: 10 Mar 2026, 02:13 PM

Ishan Kishan and Suryakumar Yadav: भारतीय टीम ने जैसे ही टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल पर पूरी तरह शिकंजा कस लिया था तब खिलाड़ी रिलैक्स नजर आने लगे थे। जीत बस कुछ ओवर ही दूर थी। ऐसे में हर खिलाड़ी ने जश्न मनाना शुरू कर दिया था।

इसी दौरान मैदान पर कुछ ऐसा देखने को मिला जो बेहद कम बार होता है। इशान किशन बाउंड्री लाइन पर फील्डिंग कर रहे थे। ऐसे में फैंस ने इशान किशन के लिए शोर मचाना शुरू कर दिया। क्या है पूरा मामला?

Ishan Kishan ने सूर्या से की डिमांड

बल्लेबाजी में रनों की बारिश और बाउंड्री पर शानदार कैच लपकने के बाद, ईशान मैदान पर पूरी तरह छाए रहे। मैच के दौरान एक दिलचस्प मोड़ तब आया, जब स्टैंड्स में बैठे दर्शक एक सुर में 'ईशान को बालिंग दो' के नारे लगाने लगे। खेलप्रेमियों का उत्साह देखकर ईशान खुद को रोक नहीं पाए। उन्होंने तुरंत कप्तान सूर्य कुमार यादव की ओर देखा और हाथ घुमाकर गेंदबाजी करने का इशारा किया, जैसे कह रहे हों, एक ओवर मुझे भी दे दो।'

Ishan Kishan का वीडियो वायरल

इशान की इस प्रतिक्रिया ने स्टेडियम का माहौल और भी खुशनुमा कर दिया। सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जहां फैंस उनकी खेल भावना और 'कूल' रवैये की तारीफ कर रहे हैं। हालांकि, ईशान को गेंदबाजी करने का मौका नहीं मिला, लेकिन उनके इस इशारे ने साफ कर दिया कि वह दबाव वाले मैचों में भी मुस्कुराते रहना जानते हैं।

Ishan Kishan and Suryakumar yadav
Ishan Kishan and Suryakumar yadav

Ishan Kishan का प्रदर्शन

इशान किशन ने फाइनल में भी कमाल की बैटिंग की और सिर्फ 25 गेंदों पर 54 रन ठोके। इसमें उन्होंने 4 चौके और 4 छक्के लगाए और टीम इंडिया को 255 रन तक पहुंचने में मदद की। इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम दबाव नहीं झेल पाई और पूरी टीम 159 रन पर ढेर हो गई। इशान किशन ने पाकिस्तान के खिलाफ भी कमाल की बैटिंग की थी और 40 गेंदों पर 77 रन ठोके थे। टूर्नामेंट में इशान चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर हैं। इस बैटर ने 317 रन ठोके और इस दौरान उनकी स्ट्राइक रेट 193.29 की रही।

Read More: 7 फरवरी को जिस खिलाड़ी के लिए नहीं थी टीम इंडिया में जगह, 8 मार्च को उसी खिलाड़ी ने बनाया भारत को चैंपियन

कैसे सूर्यकुमार यादव के एक फोन कॉल ने बदली ईशान किशन की जिंदगी? स्टार बल्लेबाज ने किया बड़ा खुलासा

'मैं दो साल बाहर रहा...' प्रेस कॉन्फ्रेंस में इशान किशन ने बयां किया अपना दुख, क्यों हंसने लगे अभिषेक शर्मा? VIDEO