ऑस्ट्रेलियन ओपन फाइनल से पहले भारतीय क्रिकेटर्स ईशान किशन और अर्शदीप सिंह की पसंद आमने-सामने आ गई। आइए जानते है कौन किसे सपोर्ट कर रहा है।
ऑस्ट्रेलियन ओपन फाइनल से पहले ईशान–अर्शदीप आमने-सामने, अल्काराज बनाम जोकोविच पर छिड़ी बहस
Kishan vs Arshdeep for Australian Open Final: ऑस्ट्रेलियन ओपन 2026 का फाइनल नजदीक आते ही टेनिस की दुनिया में ही नहीं, बल्कि क्रिकेट जगत में भी इसकी गूंज सुनाई देने लगी है। रविवार को खेले जाने वाले खिताबी मुकाबले को लेकर भारतीय क्रिकेट टीम के दो सितारे ईशान किशन और अर्शदीप सिंह—खुले तौर पर अलग-अलग खेमों में नजर आए।
न्यूजीलैंड के खिलाफ तिरुवनंतपुरम में खेले गए 5वें टी20 मैच में भारत की जीत के बाद दोनों खिलाड़ियों के बीच ऑस्ट्रेलियन ओपन फाइनल को लेकर दिलचस्प बातचीत हुई, जिसका वीडियो बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर शेयर किया। इस बातचीत में जहां ईशान किशन ने कार्लोस अल्काराज का समर्थन किया, वहीं अर्शदीप सिंह नोवाक जोकोविच के साथ खड़े दिखे।
Australian Open: अल्काराज को क्यों सपोर्ट कर रहे हैं ईशान
ईशान किशन ने साफ कहा कि वह निजी तौर पर कार्लोस अल्काराज को जीतते देखना चाहते हैं। उनका मानना है कि अल्काराज का खेलने का अंदाज भारतीय क्रिकेटरों के स्टाइल से काफी मिलता-जुलता है। ईशान ने कहा, “वह थोड़े तेज हैं, जैसे ही गैप मिलता है शॉट लगाने की कोशिश करते हैं। ज्यादा इंतजार नहीं करते। उनका आक्रामक और रिस्क लेने वाला खेल बड़े मैचों में उन्हें मजबूत बनाता है।” ईशान के मुताबिक, ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतना अल्काराज के लिए खास होगा क्योंकि इससे वह अपना पहला ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीतेंगे।
Team Carlos Alcaraz or Team Novak Djokovic? 🎾🤔
— BCCI (@BCCI) February 1, 2026
Here’s who @ishankishan51 and @arshdeepsinghh are backing ahead of the Australian Open final 😎 #TeamIndia | @AustralianOpen pic.twitter.com/gNUYB2v3qu
Australian Open: जोकोविच के साथ क्यों खड़े हैं अर्शदीप
दूसरी ओर, अर्शदीप सिंह का झुकाव पूरी तरह नोवाक जोकोविच की तरफ दिखा। अनुभव, मानसिक मजबूती और बड़े मैचों में दबदबे की वजह से अर्शदीप जोकोविच को फाइनल का फेवरेट मानते नजर आए। उनका मानना है कि इतने बड़े मंच पर जोकोविच का अनुभव निर्णायक साबित हो सकता है, खासकर तब जब सामने युवा और आक्रामक अल्काराज हों।

Australian Open: दो जनरेशन के बीच ऐतिहासिक फाइनल
ऑस्ट्रेलियन ओपन (Australian Open) का यह फाइनल दो पीढ़ियों की टक्कर के रूप में देखा जा रहा है। 22 साल के अल्काराज अगर यह मुकाबला जीतते हैं तो वह करियर ग्रैंड स्लैम पूरा कर लेंगे। फ्रेंच ओपन, विंबलडन और यूएस ओपन जीत चुके अल्काराज ऐसा करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन जाएंगे। वहीं जोकोविच की नजरें अपने 25वें ग्रैंड स्लैम खिताब पर होंगी, जिससे वह इतिहास में सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम जीतने वाले खिलाड़ी बन सकते हैं।
T20 WC 2026 से पहले इंग्लैंड के इस ऑलराउंडर ने हैट्रिक लेकर मचाया तहलका, ऐसा करने वाले दूसरे खिलाड़ी