Ishan Kishan and Abhishek Sharma: विश्व कप में धमाकेदार जीत के बाद ईशान किशन और अभिषेक शर्मा प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए आए। इस दौरान जब दोनों से जीवन के संघर्ष यानी स्ट्रगल के बारे में सवाल किया गया तो पहले तो दोनों खिलाड़ी आपस में भिड़ गए। क्या है पूरा मामला आइए जानते हैं।
'मैं दो साल बाहर रहा...' प्रेस कॉन्फ्रेंस में इशान किशन ने बयां किया अपना दुख, क्यों हंसने लगे अभिषेक शर्मा? VIDEO
Table of Contents
Ishan Kishan and Abhishek Sharma: टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ तूफानी अर्धशतक जड़ने वाले अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। दोनों युवा खिलाड़ी मैदान पर कूदते-नाचते नजर आए।
विश्व कप में धमाकेदार जीत के बाद ईशान किशन (Ishan Kishan) और अभिषेक शर्मा प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए आए। इस दौरान जब दोनों से जीवन के संघर्ष यानी स्ट्रगल के बारे में सवाल किया गया तो पहले तो दोनों खिलाड़ी आपस में भिड़ गए। क्या है पूरा मामला आइए जानते हैं।
किस बात पर भिड़े Ishan Kishan और Abhishek Sharma?
अभिषेक और ईशान से एक पत्रकार ने फाइनल के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूछा कि मेरा सवाल थोड़ा हटके है। जब टाइम खराब जाता है तो आप कैसे उससे उबरते हैं। आम जीवन में लोगों को परेशानी होती है? उनके लिए क्या मैसेज होगा। वे इससे कैसे पार पा सकते हैं?
मैं दो साल टीम से बाहर रहा... :Ishan kishan
इस सवाल पर अभिषेक शर्मा माइक उठाते हैं और कहते हैं कि मुझे लगता है कि मैं इस सवाल का ज्यादा अच्छा आंसर दूंगा अभी। इस पर ईशान कहते हैं कि मैं भी दे सकता हूं। तुम तो एक महीने फॉर्म में नहीं थे, मैं पिछले दो साल टीम से बाहर रहा हूं। इस पर अभिषेक कहते हैं कि मुझे भी वो एक महीना डेढ़ साल ही लगा। ईशान फिर पलटकर कहते हैं कि दो नहीं लगा न।
🚨ABHISHEK SHARMA & ISHAN KISHAN ON LIFE STRUGGLE.🚨
— Sam (@Cricsam01) March 9, 2026
Q 🎙️ - Struggle in life in general.
Abhishek🎙️ - mein jawab deta hoon, mera zaada hai abhi.🤯
Ishan🎙️ - tera ek mahine ka hai, mera 2 saal ka hai be.🥹
pic.twitter.com/BODQPdzf4Z
Abhishek Sharma का फाइनल में दमदार प्रदर्शन
पूरे टी20 विश्व कप में आउट ऑफ फॉर्म रहने वाले अभिषेक शर्मा का बल्ला फाइनल मुकाबले में जमकर गरजा। अभिषेक शर्मा ने फाइनल मुकाबले में पहले 18 गेंदों पर फिफ्टी पूरी की। इसके बाद 52 रन पर आउट हो गए लेकिन तब तक वो संजू सैमसन के साथ टीम को काफी मजबूत स्थिति में ला चुके थे। अभिषेक के गगनचुंबी छक्कों ने कीवी कप्तान को गेंदबाजी में बदलाव करने पर मजबूर कर दिया लेकिन अभिषेक का बल्ला नहीं रुका।

ईशान किशन की शानदार फिफ्टी
अभिषेक के बाद ईशान किशन ने अपनी क्लास दिखाई। ईशान ने अपनी शानदार फिफ्टी पूरी करते हुए यह साबित किया कि वह बड़े मैचों के खिलाड़ी हैं। उन्होंने 25 गेंद पर 54 रन की पारी खेली। ईशान की पारी की सबसे खास बात यह थी कि उन्होंने संजू के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए एक बड़ी साझेदारी की जिसने न्यूजीलैंड के मनोबल को पूरी तरह तोड़ दिया।