Vinod Kambli and Sachin Tendulkar: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के करीबी दोस्त विनोद कांबली की तबियत में अब पहले से ज्यादा सुधार है ऐसा उनके छोटे भाई वीरेंद्र कांबली ने बताया। क्या विनोद कांबली खुद को सचिन तेंदुलकर से बेहतर क्रिकेटर मानते थे?
'सचिन से बेहतर हूं...' क्या विनोद कांबली खुद को मास्टर-ब्लास्टर से बड़ा क्रिकेटर मानते थे? वीरू ने किया बड़ा खुलासा

Table of Contents
Vinod Kambli and Sachin Tendulkar: बीते कुछ महीने से क्रिकेट जगत में एक नाम काफी चर्चा का विषय बना हुआ और वो नाम है विनोद कांबली (Vinod Kambli) का। विनोद कांबली की कुछ समय पहले एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें उनकी हालत काफी खराब दिखी थी। जिसके बाद से कई क्रिकेटर्स उनकी मदद के लिए आगे आए।
विनोद कांबली के हेल्थ कंडीशन में तो अब काफी सुधार है ऐसा उनके छोटे भाई वीरेंद्र कांबली ने बताया। हाल ही में विनोद कांबली ने एक इंटरव्यू में सचिन तेंदुलकर और विनोद कांबली की दोस्ती के बारे में कई खुलासे किए और साथ ही साथ ये भी बताया कि क्या विनोद कांबली खुद को सचिन तेंदुलकर से बेहतर क्रिकेटर मानते थे?

क्या सचिन तेंदुलकर से ज्यादा टैलेंटेंड थे Vinod Kambli?
विकी लालवानी को दिए इंटरव्यू में वीरेंद्र ने बताया है कि सचिन तेंदुलकर परिवार को कॉल करके नियमित तौर पर अपने दोस्त की सेहत की खबर लेते रहते हैं। उन्होंने साथ में यह भी कहा कि उनके भाई ने कभी ये दावा नहीं किया था कि वह सचिन से ज्यादा टैलेंटेड थे।
विनोद कांबली ने छोटे भाई ने किया खुलासा
वीरेंद्र कांबली ने कहा, “दोनों में एक जैसी प्रतिभा थी। आप ये नहीं कह सकते कि मेरा भाई सचिन से बड़ा था या सचिन उससे बड़े थे। दोनों बराबर थे। मैंने कभी अपने भाई को ये कहते नहीं सुना कि वो सचिन से बेहतर है। सचिन दादा ने हमेशा विनोद कांबली (Vinod Kambli) को सपोर्ट किया है और उनकी दोस्ती अभी भी बहुत ही मजबूत है। वो अभी भी एंड्रिया को कॉल करते हैं और उनका हालचाल पूछते हैं। वो हमेशा हमारे परिवार वालों के साथ खड़े रहे हैं।”

अब कैसी है विनोद कांबली की हालत?
सचिन तेंदुलकर और विनोद कांबली (Vinod Kambli) की दोस्ती बहुत पुरानी है। सचिन ने विनोद से पहले क्रिकेट खेलना शुरू किया था। सचिन तो बहुत बड़े खिलाड़ी बन गए, लेकिन विनोद उतना नाम नहीं कमा पाए। वीरेंद्र ने बताया कि जब वह रणजी ट्रॉफी के मैच देखने जाते थे तो सचिन, विनोद और वह सब साथ में खाना खाते थे और खूब मस्ती करते थे।
ICC ने रोहित-कोहली के साथ किया ब्लंडर, थोड़ी देर बाद सुधारी गलती; बाबर आजम को लगा बड़ा झटका
वीरेंद्र ने यह भी बताया कि कुछ महीने पहले विनोद के दिमाग में खून जम गया था जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब वह घर पर हैं और धीरे-धीरे ठीक हो रहे हैं। उन्हें बोलने में थोड़ी दिक्कत हो रही है लेकिन उम्मीद है कि वह जल्द ही ठीक हो जाएंगे।
सचिन तेंदुलकर की वाइफ अंजलि ने खरीदा महंगा अपार्टमेंट, लोकेशन में छिपा है बड़ा राज