T20 World Cup 2026: टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर दिनेश कार्तिक से जुड़ा सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा है। जिसमें ये दावा किया जा रहा है कि अब वो अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के साथ इस विश्व कप का हिस्सा बनने जा रहे हैं। क्या है इस वायरल दावे की सच्चाई आइए जानते हैं?
T20 World Cup में अफगानिस्तान के मेंटोर बनेंगे दिनेश कार्तिक? पूर्व क्रिकेटर ने दिया हैरान करने वाला रिएक्शन
Table of Contents
T20 World Cup 2026: 7 फरवरी से टी20 विश्व कप 2026 की शुरुआत भारत और श्रीलंका में होने जा रही है। विश्व कप की शुरुआत से पहले सोशल मीडिया पर एक ऐसी खबर सामने आई, जिसे देख फैंस हैरान नजर आए।
सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हो रहा था, जिसमें बताया गया कि दिनेश कार्तिक को आगामी टी20 विश्व के लिए अफगानिस्तान का मेंटोर बनाया जा रहा है। 2 फरवरी को ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो दिनेश कार्तिक तक भी पहुंचा। उन्होंने इसके ऊपर रिएक्शन देते हुए इस खबर की सच्चाई खोल कर रख दी।
क्या दिनेश कार्तिक होंगे अफगानिस्तान के मेंटोर?
अफगानिस्तान टीम टी20 वर्ल्ड कप का हिस्सा बनने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इसके लिए क्रिकेट बोर्ड की तरफ से स्क्वॉड का ऐलान भी कर दिया गया है। इसी बीच खबरें सामने आई कि दिनेश कार्तिक मेंटोर के तौर पर टीम के साथ जुड़ने वाले हैं लेकिन ये खबर पूरी तरह से गलत है।
— DK (@DineshKarthik) February 2, 2026
दिनेश कार्तिक ने बताई सच्चाई
ऐसे ही एक वायरल हो रहे पोस्ट पर कार्तिक ने 2 इमोजी के साथ रिएक्ट किया, जिससे साफ हो गया कि उन्हें खुद भी इस खबर की जानकारी नहीं है। इस खबर को इसलिए भी हवा मिली क्योंकि वो इससे पहले अफगानिस्तान की टीम कई बार इंटरनेशनल लेवल के क्रिकेटर्स को मेंटोर के तौर पर टीम के साथ जोड़ चुकी है।

T20 World Cup में किस ग्रुप में अफगानिस्तान?
टी20 विश्व कप के लिए अफगानिस्तान की टीम को ग्रुप डी में रखा गया है। उनके साथ साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड, कनाडा और यूएई की टीमों को जगह मिली है। अफगानिस्तान के लिए ये विश्व कप बिल्कुल भी आसान नहीं होने वाला है। हालांकि, टीम ने पिछले टी20 विश्व कप में कमाल का प्रदर्शन करते हुए सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की थी। इस विश्व कप में भी भारत की पिचों पर अफगानिस्तान के स्पिन गेंदबाज बल्लेबाजों की कड़ी परीक्षा लेते हुए नजर आ सकते हैं।
T20 World Cup 2026 के लिए अफगानिस्तान का स्क्वॉड
राशिद खान (कप्तान), नूर अहमद, अब्दुल्ला अहमदजई, सेदिकुल्लाह अटल, फजलहक फारूकी, रहमानुल्लाह गुरबाज, नवीन उल हक, मोहम्मद इशाक, शाहिदुल्लाह कमाल, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नैब, अजमतुल्लाह उमरजई, मुजीब उर रहमान, दरविश रसूली, इब्राहिम जादरान।
T20 World Cup विवाद में शाहिद अफरीदी की एंट्री, ICC के खिलाफ उगला जहर; पाकिस्तान का किया सपोर्ट