इरफान पठान ने CSK में धोनी के संभावित रिप्लेसमेंट के तौर पर सरफराज खान का नाम लिया है और कहा कि अगर धोनी ऊपर बल्लेबाजी नहीं करते तो टीम को नए विकल्प पर ध्यान देना होगा।
MS Dhoni: चेन्नई सुपर किंग्स में धोनी का वारिस कौन? इरफान पठान ने लिया चौंकाने वाला नाम
Table of Contents
Irfan Pathan on MS Dhoni: आईपीएल 2026 से पहले एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। फैंस एक बार फिर उन्हें मैदान पर देखने के लिए उत्साहित हैं, लेकिन साथ ही यह सवाल भी उठ रहा है कि टीम में उनका रोल क्या रहेगा और भविष्य में उनकी जगह कौन ले सकता है।
पिछले कुछ सीजन में धोनी निचले क्रम पर बल्लेबाजी करते नजर आए हैं, जिससे उन्हें खेलने के लिए बहुत कम गेंदें मिलती हैं। ऐसे में अब पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने धोनी की भूमिका और उनके संभावित रिप्लेसमेंट को लेकर बड़ा बयान दिया है।
सरफराज खान को बताया बेस्ट विकल्प
इरफान पठान ने अपने बयान में कहा कि अगर धोनी सिर्फ 3-4 गेंद खेलने के लिए आते हैं, तो इसका टीम को कोई खास फायदा नहीं होता। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि ऐसी स्थिति में टीम को नए विकल्प पर ध्यान देना चाहिए।

पठान के मुताबिक, सरफराज खान नंबर-6 पर धोनी के लिए सबसे बेहतर विकल्प हो सकते हैं। उनका मानना है कि सरफराज के पास लंबे समय तक बल्लेबाजी करने की क्षमता है और वह टीम को स्थिरता दे सकते हैं।
MS Dhoni को ऊपर बल्लेबाजी करने की सलाह
इरफान पठान ने यह भी कहा कि अगर धोनी को टीम में खेलना है, तो उन्हें बल्लेबाजी क्रम में ऊपर आना होगा। उन्होंने सुझाव दिया कि धोनी को कम से कम चार ओवर पहले बल्लेबाजी के लिए आना चाहिए। उनका मानना है कि अगर धोनी ज्यादा गेंदें खेलेंगे, तभी वह टीम के लिए प्रभावी साबित हो सकते हैं। वरना टीम को अपनी रणनीति में बदलाव करना होगा।

MS Dhoni के भविष्य पर भी उठे सवाल
44 साल के महेंद्र सिंह धोनी को लेकर पिछले कुछ सालों से लगातार यह सवाल उठता रहा है कि उनका आखिरी आईपीएल सीजन कौन सा होगा। हालांकि, धोनी हर बार इन अटकलों को गलत साबित करते आए हैं। फिर भी यह माना जा रहा है कि आईपीएल 2027 तक उनका खेलना मुश्किल हो सकता है, ऐसे में टीम को अभी से भविष्य की योजना बनानी होगी।
IPL 2026 से पहले केकेआर को मिली बड़ी राहत, 18 करोड़ का 'बेबी मलिंगा' हुआ पूरी तरह से फिट