IND vs ENG: सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ ये ऑलराउंडर साबित होगा 'तुरुप का इक्का', दिग्गज ने ठोका बड़ा दावा!

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के पूर्व स्टार ऑलराउंडर इरफान पठान ने हार्दिक पांड्या को लेकर बड़ा दावा ठोका है।

icon द्वारा Sports Yaari desk
iconPublished: 05 Mar 2026, 05:48 PM
iconUpdated: 05 Mar 2026, 06:01 PM

IND vs ENG: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला 5 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया और इंग्लैंड की टीमें पहले भी टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में दो बार भिड़ चुकी हैं।

भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले सेमीफाइनल मुकाबले से पहले टीम इंडिया के पूर्व स्टार ऑलराउंडर इरफान पठान ने हार्दिक पांड्या को लेकर बड़ा दावा ठोका है।

हार्दिक पांड्या से उम्मीदें

इरफान पठान को लगता है कि टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को 5 मार्च को मुंबई में इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में बल्ले से अपना ए-गेम दिखाना होगा। इस ऑलराउंडर ने टूर्नामेंट में 2 हाफ सेंचुरी लगाई हैं और 7 पारियों में 156.26 के स्ट्राइक रेट से 172 रन बनाए हैं।

IND vs ENG: Hardik Pandya
IND vs ENG: Hardik Pandya

IND vs ENG: क्या बोले इरफान पठान?

क्रिकेटर से कमेंटेटर बने पठान ने अपने लेटेस्ट यू-ट्यूब वीडियो में कहा, ‘मैं उसे बड़ी टीमों के खिलाफ कुछ रन बनाते देखना चाहूंगा। उसने जिम्बाब्वे, नामीबिया और नीदरलैंड्स के खिलाफ रन बनाए हैं। मैं चाहूंगा कि वो इस अहम मैच में अहम परफॉर्मेंस देकर अपना रुतबा बढ़ाए।’

IND vs ENG: दुबे के बारे में क्या बोले पठान?

इरफान ने मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में दुबे के योगदान को मानने के लिए भारतीय टीम मैनेजमेंट की तारीफ की। उन्होंने आगे कहा, ‘उनके लगाए 2 चौकों ने बहुत फर्क डाला। मैनेजमेंट और बुमराह ने इस बारे में बात की। ये बहुत अच्छी बात है कि आप इन छोटे योगदानों को नहीं भूल रहे हैं।’

IND vs ENG: सेमीफाइनल में इंग्लैंड से टक्कर

अब टीम इंडिया को सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिला अहम मुकाबले में जीत हासिल करनी होगी। भारत ने अभी तक इस टूर्नामेंट में सिर्फ एक मैच में हार का मुंह देखा है जब सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने भारत को 76 रनों से बड़ी हार दी थी। इसके बाद से भारत एक-एक कर ट्रॉफी के करीब आता जा रहा है। अगर भारत 5 मार्च को इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल जीतता है तो उसे फाइनल में न्यूजीलैंड को खिताब के लिए टक्कर देने होगी। टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला 8 मार्च को खेला जाएगा।

Read More: IND vs ENG: जो जीता टॉस वो बनेगा बॉस... भारत-इंग्लैंड सेमीफाइनल मुकाबला शुरू होने से पहले होगा विजेता का खुलासा

T20 वर्ल्ड कप के बीच पाकिस्तान टीम पर लगा दाग, खिलाड़ी ने महिला स्टाफ से की बदसलूकी; दुर्व्यवहार का मामला आया सामने

IND vs ENG: हैरी ब्रूक से लेकर विल जैक्स... ये 5 अंग्रेज खिलाड़ी सेमीफाइनल में बन सकते हैं टीम इंडिया के लिए बड़ा खतरा