Irani Cup 2025: सितारों से सजी रजत पाटीदार की टीम को मिली हार, विदर्भ ने जीता ईरानी कप का खिताब

Irani Cup 2025 Highlights: ईरानी कप में विदर्भ ने रजत पाटीदार की कप्तानी वाली रेस्ट ऑफ इंडिया को हराते हुए 93 रनों से जीत अपने नाम की।

iconPublished: 05 Oct 2025, 05:14 PM
iconUpdated: 05 Oct 2025, 05:16 PM

Irani Cup 2025 Highlights Vidarbha vs Rest of India: विदर्भ ने रेस्ट ऑफ इंडिया को हराते हुए ईरानी कप 2025 (Irani Cup 2025) का खिताब जीत लिया। रजत पाटीदार की कप्तानी वाली रेस्ट ऑफ इंडिया में एक से बढ़कर एक सितारे मौजूद थे। नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में विदर्भ ने 93 से जीत अपने नाम की।

बता दें कि विदर्भ ने तीसरी बार ईरानी कप का खिताब अपने नाम किया। इस बार टीम को जीत दिलाने में हर्ष दुबे की गेंदबाजी ने अहम योगदान दिया, जिन्होंने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए। वहीं बैटिंग में अथर्व टाइडे ने पहली पारी में कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 15 चौके और 1 छक्के की मदद से 143 रन बनाए।

रन चेज में रेस्ट ऑफ इंडिया फ्लॉप (Irani Cup 2025)

मुकाबले में रेस्ट ऑफ इंडिया को 361 रनों का बड़ा लक्ष्य मिला था। रन चेज करते हुए टीम 267 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। इस दौरान टीम के लिए यश ढुल ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 8 चौके और 1 छक्के की मदद से 92 रन स्कोर किए। वहीं विदर्भ के लिए हर्ष दुबे ने सबसे ज्यादा विकेट चटकाए।

आखिरी दिन 30/2 के स्कोर के साथ हुई थी शुरुआत (Irani Cup 2025)

रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम आखिरी दिन 30/2 के स्कोर के साथ मैदान पर चेज के लिए उतरी थी। यहां से टीम को जीत के लिए 331 रनों की दरकार थी। इस चेज में कप्तान रजत पाटीदार सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हो गए, जिन्होंने पहली पारी में अर्धशतक लगाया था।

सितारों से सजी रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम फ्लॉप (Irani Cup 2025)

रेस्ट ऑफ इंडिया की टीम में अभिमन्यु ईश्वरन, ईशान किशन, रजत पाटीदार, रुतुराज गायकवाड़ और यश ढुल जैसे तमाम स्टार बल्लेबाज मौजूद थे। टीम के लिए कप्तान पाटीदार सिर्फ 10 रन बना सके। इसके अलावा ईश्वरन ने 17, किशन ने 35 और गायकवाड़ ने सिर्फ 07 रन ही स्कोर किए।

Read more: सलमान खान के शो में दीपक चाहर की एंट्री! जानें बिग बॉस 19 के दूसरे वाइल्ड कार्ड से क्या है खास कनेक्शन?

सूर्यकुमार यादव को जिंदगी भर रहेगा एक अफसोस! एनएस धोनी को लेकर कही बड़ी बात, बताया कोहली-रोहित की कप्तानी में क्या सीखा