IPL 2026: जयपुर को क्यों नहीं मिला राजस्थान रॉयल्स का होम मैच? शेड्यूल पर उठे सवाल; जानिए क्या है वजह

आईपीएल 2026 के शुरुआती शेड्यूल में राजस्थान रॉयल्स के होम मैच जयपुर की जगह गुवाहाटी में रखे गए हैं। इसके पीछे की वजह अभी सामने आई है।

iconPublished: 12 Mar 2026, 07:48 PM
iconUpdated: 12 Mar 2026, 07:54 PM

IPL 2026 Schedule, Why Rajasthan Royals not playing in Jaipur: आईपीएल 2026 के शुरुआती मुकाबलों का शेड्यूल सामने आते ही एक बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। राजस्थान रॉयल्स की टीम इस बार अपने पारंपरिक होम ग्राउंड जयपुर में खेलती नजर नहीं आएगी। शुरुआती 20 मैचों के कार्यक्रम में टीम के मुकाबलों का वेन्यू देखकर फैंस हैरान रह गए हैं।

दरअसल, जारी किए गए शुरुआती शेड्यूल में राजस्थान रॉयल्स के 4 मैच तय किए गए हैं, जिनमें से 3 मुकाबले गुवाहाटी में खेले जाएंगे, जबकि एक मैच अहमदाबाद में आयोजित होगा। ऐसे में यह सवाल उठने लगा है कि आखिर जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम को इस बार टीम का होम ग्राउंड क्यों नहीं बनाया गया। इसके पीछे असम कनेक्शन की चर्चा जरूर हो रही है, लेकिन कहानी सिर्फ इतनी भर नहीं है।

IPL 2026: रॉयल्स का शेड्यूल और क्या है वजह

आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स अपना पहला मुकाबला 30 मार्च को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलेगी और यह मैच गुवाहाटी में होगा, जबकि 7 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और 10 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ भी टीम अपने होम मैच इसी मैदान पर खेलेगी, वहीं 4 अप्रैल को अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबला होगा।

Tushar Deshpande celebrates Priyansh Arya's wicket, Rajasthan Royals vs Punjab Kings, IPL, Jaipur, May 18, 2025

IPL 2026: RCA में मची उथल-पुथल

जयपुर में मैच न होने की सबसे बड़ी वजह राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) की अंदरूनी स्थिति मानी जा रही है। पिछले करीब दो साल से RCA में चुनाव नहीं हुए हैं और फिलहाल एड-हॉक कमेटी ही संघ का संचालन कर रही है।

Indian security personnel and a sniffer dog check the nets prior to a training session, Jaipur, February 20, 2010

बीसीसीआई पहले भी RCA को समय पर चुनाव कराने के लिए कई बार चेतावनी दे चुका है। बोर्ड ने साफ कहा था कि अगर संविधान के मुताबिक चुनाव नहीं हुए तो जयपुर से आईपीएल मुकाबले छीन लिए जाएंगे। मौजूदा स्थिति में अभी तक चुनाव नहीं हो पाए हैं और यही कारण है कि जयपुर को शुरुआती शेड्यूल से बाहर रखा गया है।

IPL 2026: स्टेडियम की हालत भी बनी बड़ी वजह

जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम की हालत भी एक अहम कारण बताई जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस स्टेडियम में आखिरी बड़ा रेनोवेशन साल 2006 में हुआ था और उसके बाद से इसमें बड़े स्तर पर कोई अपग्रेडेशन नहीं हुआ।

A general view of the Sawai Mansingh Stadium, Pakistan v Sri Lanka, 3rd match, Jaipur, October 17, 2006

इतने बड़े टूर्नामेंट के लिए सुरक्षा और सुविधाओं का बेहतर होना बेहद जरूरी होता है। स्टेडियम में आने वाली भारी भीड़ के प्रबंधन और आधुनिक सुविधाओं को लेकर राजस्थान रॉयल्स ने कई बार RCA और BCCI को अपनी चिंताएं भी बताई थीं।

IPL 2026: आगे क्या होगा फैसला?

फिलहाल राजस्थान रॉयल्स ने इस सीजन के लिए गुवाहाटी को अपना मुख्य होम वेन्यू बनाने की योजना बनाई है। हालांकि अभी आईपीएल 2026 का पूरा शेड्यूल जारी होना बाकी है, इसलिए यह साफ नहीं है कि टीम के बाकी मुकाबले भी गुवाहाटी में ही होंगे या किसी अन्य मैदान पर खेले जाएंगे।

अगर आने वाले दिनों में RCA चुनाव और स्टेडियम की स्थिति को लेकर कोई समाधान निकलता है, तो जयपुर को आखिरी मौका मिल सकता है। लेकिन फिलहाल के लिए राजस्थान रॉयल्स के फैंस को अपनी टीम को होम ग्राउंड पर खेलते देखने के लिए इंतजार करना पड़ सकता है।

Read More: T20 World Cup खत्म होते ही वेस्टइंडीज क्रिकेट में आया भूचाल, मैच फिक्सिंग मामले में ICC ने लिया सख्त एक्शन

IPL 2026: आईपीएल के बचे हुए मुकाबलों का कब आएगा शेड्यूल? BCCI ने शेयर किया बड़ा अपडेट

सूर्यकुमार यादव ने जब जब सुपर-8 में अक्षर पटेल को किया था टीम से ड्रॉप, गुस्से से आग-बबूला हो उठे थे 'बापू'; बताया पूरा किस्सा