IPL 2026 से पहले पैट कमिंस ने साफ किया है कि वह टूर्नामेंट की शुरुआत मिस करेंगे, लेकिन दूसरे हाफ में वापसी का लक्ष्य रख रहे हैं।
IPL 2026 से पहले पैट कमिंस की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, SRH के कप्तान ने दिया बड़ा बयान
IPL 2026 के आगाज से पहले सनराइजर्स हैदराबाद के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। टीम के नियमित कप्तान पैट कमिंस ने अपनी फिटनेस और वापसी को लेकर बड़ा अपडेट दिया है, जिससे फैंस के बीच हलचल तेज हो गई है।
ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज फिलहाल पीठ की चोट से उबर रहे हैं और इसी कारण वह हाल ही में बड़े टूर्नामेंट्स से भी बाहर रहे थे। हालांकि अब उनकी रिकवरी सही दिशा में बढ़ रही है और उन्होंने हल्की ट्रेनिंग भी शुरू कर दी है।
IPL 2026: दूसरे हाफ में वापसी का लक्ष्य
पैट कमिंस ने साफ किया है कि वह IPL 2026 की शुरुआत मिस करेंगे, लेकिन टूर्नामेंट के दूसरे हाफ में वापसी करने का लक्ष्य रख रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह धीरे-धीरे फिटनेस हासिल कर रहे हैं और नेट्स में गेंदबाजी भी शुरू कर चुके हैं।
कमिंस के मुताबिक, वह फिलहाल हर तीसरे दिन गेंदबाजी कर रहे हैं और अपनी वापसी को लेकर सकारात्मक महसूस कर रहे हैं। अगर सब कुछ योजना के अनुसार रहा, तो वह लीग के दूसरे चरण और प्लेऑफ मुकाबलों में खेलते नजर आ सकते हैं।
ईशान किशन संभालेंगे कप्तानी
कमिंस की गैरमौजूदगी में ईशान किशन सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी करते नजर आएंगे। कमिंस ने किशन की कप्तानी पर भरोसा जताते हुए कहा कि उन्होंने घरेलू क्रिकेट में शानदार नेतृत्व दिखाया है।
चोट से वापसी की राह आसान नहीं
पैट कमिंस ने पिछले साल जुलाई में पहली बार अपनी पीठ में परेशानी महसूस की थी, जिसके बाद से वह ज्यादा मुकाबले नहीं खेल पाए। एशेज के दौरान उन्होंने एक टेस्ट खेला, लेकिन उसके बाद से लगातार रिकवरी पर ध्यान दे रहे हैं। ऐसे में IPL 2026 उनके लिए एक बड़े कमबैक का मौका होगा, जहां वह अपनी फिटनेस और फॉर्म दोनों साबित करना चाहेंगे।
Read More: IPL 2026: सरकारी नौकरी के बाद रिंकू सिंह को KKR टीम में भी मिला बड़ा प्रमोशन, मिली बड़ी जिम्मेदारी
Ben Duckett ने छोड़ा दिल्ली कैपिटल्स का साथ; होगी कड़ी कार्रवाई, लगेगा बैन या मिलेगी और भी बड़ी सजा?