IPL 2026: एक मिनट की भी ढिलाई पड़ी तो नुकसान तय, विराट कोहली ने RCB को नए सीजन से पहले किया अलर्ट

IPL 2026 से पहले विराट कोहली ने RCB टीम को अलर्ट करते हुए कहा कि तैयारी में एक मिनट की भी ढिलाई भारी पड़ सकती है, क्योंकि बाकी टीमें पूरी ताकत से चुनौती देने उतरेंगी।

iconPublished: 22 Mar 2026, 12:01 AM
iconUpdated: 22 Mar 2026, 12:12 AM

IPL 2026, Virat Kohli message to RCB: आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के कैंप में तैयारियों का दौर तेज हो चुका है। डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर उतरने वाली टीम इस बार अपने खिताब को बचाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी, लेकिन इसके लिए खिलाड़ियों को पहले से ज्यादा मेहनत करनी होगी।

टीम के सीनियर खिलाड़ी विराट कोहली ने भी नए सीजन से पहले साथियों को साफ संदेश दे दिया है कि अब जरा सी भी ढिलाई भारी पड़ सकती है। उन्होंने खिलाड़ियों को चेताते हुए कहा कि बाकी टीमें अब पूरी ताकत के साथ RCB को चुनौती देने उतरेंगी।

IPL 2026: एक भी मिनट खराब नहीं करना कोहली

एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुए पहले ट्रेनिंग सेशन के दौरान विराट कोहली ने टीम को संबोधित करते हुए साफ कहा कि अब हर मिनट की अहमियत है। उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि प्रैक्टिस का एक भी पल बर्बाद नहीं होना चाहिए। कोहली ने कहा कि पिछले 2-3 साल की मेहनत के बाद टीम ने IPL 2025 का खिताब जीता था, लेकिन इस बार चुनौती और भी बड़ी होने वाली है। ऐसे में हर खिलाड़ी को 120 फीसदी योगदान देना होगा।

Virat Kohli picks his all-time Royal Challengers Playing XI, slots Yuzi Chahal at No.11 for batting - Crictoday

IPL 2026: डिफेंडिंग चैंपियन पर रहेगा दबाव

कोहली ने यह भी माना कि डिफेंडिंग चैंपियन होने के कारण इस बार RCB पर ज्यादा दबाव रहेगा। बाकी टीमें उन्हें हराने के लिए पूरी तैयारी के साथ उतरेंगी। उन्होंने टीम को अलर्ट करते हुए कहा कि अगर उन्होंने अपनी तैयारी में कोई कमी छोड़ी तो इसका खामियाजा पूरे सीजन में भुगतना पड़ सकता है।

हेड कोच एंडी फ्लॉवर का बड़ा बयान

RCB के हेड कोच एंडी फ्लॉवर ने भी टीम के स्क्वॉड को लेकर संतोष जताया। उन्होंने कहा कि ऑक्शन में टीम ने अहम जगहों पर मजबूती हासिल की है और इस बार स्क्वॉड पहले से ज्यादा संतुलित नजर आ रहा है। उन्होंने नए खिलाड़ियों जैसे वेंकटेश अय्यर, जॉर्डन कॉक्स और अन्य युवाओं के जुड़ने को टीम के लिए सकारात्मक बताया।

Mohammad Kaif says Virat Kohli will play with 'fresh mind' in IPL as he is retired in Test matches: 'He will make it known to his critics that he is Virat Kohli'

पहले मैच पर टिकी नजरें

RCB को आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला 28 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलना है। टीम को अपने होम ग्राउंड चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेलने का फायदा भी मिलेगा। अब देखना होगा कि विराट कोहली की चेतावनी का टीम पर कितना असर पड़ता है और क्या RCB इस सीजन में अपने खिताब को बचाने में सफल हो पाती है।

Read More: IPL 2026 शुरू होने से पहले CSK टीम पर लगा ग्रहण, नाथन एलिस के बाद अब एक और खिलाड़ी हुआ चोटिल; धोनी ब्रिगेड पर छाया संकट!

IPL 2026 से पहले केकेआर को मिली बड़ी राहत, 18 करोड़ का 'बेबी मलिंगा' हुआ पूरी तरह से फिट

IPL 2026 पर छाया 'चोटों' का साया, एक-दो नहीं पूरे 7 खिलाड़ियों ने किया परेशान; लिस्ट में इंडियन क्रिकेटर भी शामिल

IPL 2026 से पहले ऑस्ट्रेलिया ने बढ़ाई मुश्किलें, हेजलवुड-कमिंस और एलिस के बाद अब एक और गेंदबाज होगा बाहर!