IPL 2026 Trade: शार्दुल ठाकुर के बाद शुभमन गिल की टीम के घातक ऑलराउंडर को मुंबई इंडियंस ने किया ट्रेड, 5 साल बाद टीम में हुई वापसी

IPL 2026: मुंबई इंडियंस ने शार्दुल ठाकुर के बाद वेस्टइंडीज ऑलराउंडर को गुजरात टाइटंस से कैश डील में खरीदा। मुंबई इंडियंस ने दूसरा खिलाड़ी ट्रेड किया है।

iconPublished: 13 Nov 2025, 09:39 PM
iconUpdated: 13 Nov 2025, 09:52 PM

IPL 2026 Mumbai Indians trade: आईपीएल 2026 के ऑक्शन से पहले सभी फ्रेंचाइजियों ने अपने-अपने स्क्वॉड में बड़े फेरबदल शुरू कर दिए हैं। दिसंबर में होने वाली नीलामी से पहले 15 नवंबर तक टीमों को रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट सौंपनी है। इसी बीच ट्रेड विंडो में मुंबई इंडियंस सबसे सक्रिय टीम बनकर उभरी है। पांच बार की चैम्पियन टीम ने पहले शार्दुल ठाकुर को खरीदा और अब एक और ऑलराउंडर पर दांव लगाते हुए सभी को चौंका दिया है।

दरअसल, शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस के विस्फोटक ऑलराउंडर शेरफेन रदरफोर्ड को मुंबई इंडियंस ने अपने स्क्वॉड में शामिल कर लिया है। खास बात यह है कि यह भी एक कैश डील है, यानी मुंबई ने अपने किसी खिलाड़ी को रिलीज किए बिना यह ट्रेड फाइनल किया है। इससे टीम की बेंच स्ट्रेंथ और ऑलराउंडर विकल्प दोनों में बढ़ोतरी हुई है।

IPL 2026: मुंबई इंडियंस की दूसरी बड़ी डील

मुंबई इंडियंस इस साल की ट्रेड विंडो में सबसे आक्रामक मूड में दिख रही है। शार्दुल ठाकुर के बाद अब उन्होंने वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर शेरफेन रदरफोर्ड को भी टीम में जगह दी है। गुजरात टाइटंस ने रदरफोर्ड को 2.6 करोड़ रुपए की फीस पर खरीदा था, और मुंबई ने उसी मूल्य पर उन्हें अपनी टीम में शामिल किया है।

Sherfane Rutherford remained unbeaten on a 16-ball 35, Sunrisers Hyderabad vs Gujarat Titans, IPL 2025, Hyderabad, April 6, 2025

IPL 2026: रदरफोर्ड का आईपीएल करियर

शेरफेन रदरफोर्ड अब तक 23 आईपीएल मैच खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी और तेज गेंदबाजी से कई टीमों का ध्यान खींचा है। रदरफोर्ड इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए भी खेल चुके हैं। अब वह पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस के लिए मैदान में उतरेंगे, जहां उनसे मध्यक्रम को मजबूती देने की उम्मीद की जा रही है।

IPL 2026: शार्दुल ठाकुर भी हुए मुंबई के नीले रंग में शामिल

रदरफोर्ड से पहले मुंबई इंडियंस ने भारतीय ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर को भी कैश डील में खरीदा था। इसके लिए फ्रेंचाइज़ी ने 2 करोड़ रुपए खर्च किए। शार्दुल ठाकुर पिछली बार लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा थे। दिलचस्प बात यह है कि शार्दुल के लिए भी यह घर वापसी जैसा मौका है। वह 2010 से 2012 तक मुंबई इंडियंस के साथ सहायक गेंदबाज के तौर पर जुड़े हुए थे। अब उन्हें अपने पुराने घर में बड़ा रोल निभाने का मौका मिलेगा।

Read more: KKR ने IPL 2026 से पहले खेला बड़ा दांव, इस ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज को बनाया टीम का हिस्सा

PAK vs SL: इस्लामाबाद में 'आंतकी' हमले के बावजूद रद्द नहीं हुई पाकिस्तान-श्रीलंका वनडे सीरीज, बदल गया शेड्यूल