IPL 2026 Trade: नितीश राणा से लेकर अर्जुन तेंदुलकर तक, ये 4 खिलाड़ी भी हुए ट्रेड; जानें किस टीम से कौन जुड़ा?

IPL 2026 Trade: रिटेंशन लिस्ट जारी होने से पहले एक साथ कुल 8 खिलाड़ियों का ट्रेड हुआ, जिसमें अर्जुन तेंदुलकर और नितीश राणा का नाम भी शामिल रहा।

iconPublished: 15 Nov 2025, 02:24 PM
iconUpdated: 15 Nov 2025, 02:25 PM

IPL 2026 Trade: आईपीएल (IPL) की तरफ से शनिवार (15 नवंबर) की सुबह रिटेंशन लिस्ट जारी होने से पहले कुल 8 खिलाड़ियों के ट्रेड (IPL 2026 Trade) का अपडेट शेयर किया गया, जिसमें रवींद्र जडेजा, संजू सैमसन, सैम कर्रन और मोहम्मद शमी का नाम शामिल रहा। इन 4 खिलाड़ियों ने सभी का ध्यान खींचा। लेकिन इसके अलावा 4 और खिलाड़ी ट्रेड के जरिए दूसरी टीमों का हिस्सा बने, जिसमें नितीश राणा और अर्जुन तेंदुलकर शामिल रहे।

1- मयंक मार्कंडे (IPL 2026 Trade)

लेग स्पिनर मयंक मार्कंडे (Mayank Markande) आईपीएल 2025 में कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा थे। हालांकि उन्हें सीजन में कोई भी मुकाबला खेलने का मौका नहीं मिला था। अब 2026 के सीजन से पहले केकेआर ने मयंक को मुंबई इंडियंस में ट्रेड कर दिया है। बताते चलें कि इससे पहले मयंक कुल तीन सीजन में मुंबई के लिए खेल चुके हैं।

केकेआर ने मयंक को 30 लाख रुपये की कीमत में अपने साथ जोड़ा था। इसी कीमत में वह मुंबई का हिस्सा बने। बता दें कि अब तक मयंक अपने आईपीएल करियर में 37 मुकाबले खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 37 विकेट चटकाए हैं।

2- नितीश राणा (IPL 2026 Trade)

नितीश राणा को आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने 4.2 करोड़ रुपये की कीमत में खरीदा था। इसी फीस के साथ राजस्थान ने राणा को दिल्ली कैपिटल्स में ट्रेड कर दिया है। नितीश राणा अपने आईपीएल करियर में 100 से ज्यादा मुकाबले खेल चुके हैं। उन्होंने कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी भी की है। गौर करने वाली बात यह है कि नितीश पहली बार दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलेंगे।

3- अर्जुन तेंदुलकर (IPL 2026 Trade)

ऑलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को ट्रेड कर दिया है। अर्जुन 30 लाख रुपये की मौजूदा फीस के साथ लखनऊ का हिस्सा बने। बता दें कि अर्जुन 2021 से मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहे। उन्होंने 2023 में फ्रेंचाइजी के लिए खेलते हुए आईपीएल डेब्यू किया। अब लखनऊ उनकी दूसरी टीम होगी।

4- डोनोवन फरेरा (IPL 2026 Trade)

दक्षिण अफ्रीका के स्टार ऑलराउंडर डोनोवन फरेरा को दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को ट्रेड कर दिया है। फरेरा इससे पहले 2024 में राजस्थान का हिस्सा था, जब उन्होंने अपना आईपीएल डेब्यू किया था। ट्रांसफर एग्रीमेंट के जरिए फरेरा की फीस 75 लाख से 1 करोड़ रुपये हो गई है।

Read more: Shubman Gill Injury: गर्दन में गेंद लगने के बाद मैदान के बाहर गए शुभमन गिल, BCCI ने दिया अपडेट; जानें कब होगी वापसी

Ashes 2025 से पहले ऑस्ट्रेलिया को लगा एक और झटका, पैट कमिंस के बाद टीम का धाकड़ खिलाड़ी भी पहले टेस्ट बाहर

Mohammed Shami, IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद ने मोहम्मद शमी को किया ट्रेड, इतने करोड़ों में LSG का बने हिस्सा