आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने बड़ा बदलाव करते हुए जैक एडवर्ड्स के रिप्लेसमेंट के तौर पर 300+ टी20 विकेट लेने वाले अनुभवी गेंदबाज डेविड पेन को टीम में शामिल किया है, जिससे टीम की गेंदबाजी और मजबूत हो गई है।
IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद ने सीजन से पहले किया बड़ा बदलाव, 300 टी20 विकेट लेने वाला दिग्गज गेंदबाज की स्क्वाड में हुई एंट्री
आईपीएल 2026 का रोमांच अपने चरम पर पहुंचने वाला है, जहां 28 मार्च से टूर्नामेंट की शुरुआत होगी। सभी टीमें अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी हैं, लेकिन इसी बीच स्क्वॉड में बदलाव और रिप्लेसमेंट की खबरें भी लगातार सामने आ रही हैं। कई खिलाड़ी चोट के कारण बाहर हो रहे हैं, जिससे टीमों को आखिरी समय में रणनीति बदलनी पड़ रही है।
इसी कड़ी में सनराइजर्स हैदराबाद ने भी बड़ा कदम उठाते हुए अपने स्क्वॉड में अहम बदलाव किया है। टीम को सीजन के आगाज से पहले एक झटका लगा था, लेकिन अब उस कमी को पूरा करने के लिए फ्रेंचाइजी ने एक अनुभवी गेंदबाज को शामिल कर लिया है, जो टी20 क्रिकेट में 300 से ज्यादा विकेट ले चुका है।
IPL 2026: जैक एडवर्ड्स के रिप्लेसमेंट का ऐलान
सनराइजर्स हैदराबाद को तब बड़ा झटका लगा जब टीम के खिलाड़ी जैक एडवर्ड्स सीजन से पहले ही बाहर हो गए। इसके बाद टीम मैनेजमेंट तुरंत उनके रिप्लेसमेंट की तलाश में जुट गया था। अब फ्रेंचाइजी ने इंग्लैंड के अनुभवी गेंदबाज डेविड पेन को टीम में शामिल करने का फैसला किया है। खास बात यह है कि सनराइजर्स हैदराबाद का पहला मुकाबला 28 मार्च को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ बेंगलुरु में खेला जाना है, ऐसे में यह बदलाव टीम के लिए काफी अहम माना जा रहा है।

IPL 2026: डेविड पेन को मिली आईपीएल में पहली बार एंट्री
डेविड पेन का नाम भले ही भारतीय फैंस के लिए नया हो, लेकिन टी20 क्रिकेट में उनका अनुभव उन्हें खास बनाता है। 35 साल के इस गेंदबाज ने दुनियाभर की टी20 लीग्स में अपनी छाप छोड़ी है। दिलचस्प बात यह है कि डेविड पेन को अब तक आईपीएल में खेलने का मौका नहीं मिला था। इंग्लैंड के लिए भी उन्होंने सीमित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला है, लेकिन घरेलू और फ्रेंचाइजी क्रिकेट में उनका रिकॉर्ड शानदार रहा है।

IPL 2026: 300 से ज्यादा विकेट, टी20 में साबित किया दम
डेविड पेन का टी20 करियर बेहद प्रभावशाली रहा है। उन्होंने अब तक 233 टी20 मुकाबलों में 300 से ज्यादा विकेट चटकाए हैं, जो उनकी काबिलियत को दर्शाता है। बिग बैश लीग (BBL) में उनका प्रदर्शन खासा चर्चा में रहा है, जहां उन्होंने लगातार अपनी टीम के लिए मैच विनिंग स्पेल डाले हैं। यही वजह है कि सनराइजर्स हैदराबाद ने उन पर भरोसा जताया है।
Read More: IPL 2026 में किस पोजिशन पर खेलेंगे केएल राहुल?