IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड, IPL इतिहास में चौथी बार हुआ ऐसा

लखनऊ के खिलाफ मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की खराब शुरुआत ने टीम को शर्मनाक रिकॉर्ड दिला दिया, जहां पहले 10 ओवर में सिर्फ 35 रन बनाकर वे आईपीएल इतिहास में ऐसा करने वाली चौथी टीम बन गई।

iconPublished: 05 Apr 2026, 09:17 PM
iconUpdated: 05 Apr 2026, 09:29 PM

IPL 2026, SRH Unwanted Record: आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम एक बार फिर गलत कारणों से चर्चा में आ गई है। अपने होम ग्राउंड पर लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के बिल्कुल उलट देखने को मिला, जिससे फैंस भी काफी निराश नजर आए।

हैदराबाद की टीम को पहले बल्लेबाजी का मौका जरूर मिला, लेकिन शुरुआत इतनी खराब रही कि बड़ा स्कोर बनाना तो दूर, 100 रन तक पहुंचना भी मुश्किल लग रहा था। इसी खराब प्रदर्शन के चलते टीम के नाम एक ऐसा रिकॉर्ड जुड़ गया, जिसे कोई भी टीम अपने नाम नहीं करना चाहती।

IPL 2026: इतिहास में बना शर्मनाक रिकॉर्ड

लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ इस मुकाबले (IPL 2026) में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पहले 10 ओवर में सिर्फ 35 रन ही बना सकी। यह आंकड़ा आईपीएल जैसे हाई-स्कोरिंग टूर्नामेंट में बेहद चौंकाने वाला है। इसी के साथ हैदराबाद आईपीएल इतिहास की सिर्फ चौथी टीम बन गई है, जिसने पहले 10 ओवर में 35 या उससे कम रन बनाए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के नाम दर्ज था। ऐसे में हैदराबाद का इस अनचाही लिस्ट में शामिल होना टीम के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।

Shivang Kumar got his first IPL wicket, Sunrisers Hyderabad vs Lucknow Super Giants, IPL 2026, Hyderabad, April 5, 2026

IPL 2026: बुरी शुरुआत ने बिगाड़ा पूरा खेल

सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज पूरी तरह फ्लॉप साबित हुए और रन बनाने के लिए संघर्ष करते नजर आए। लखनऊ के गेंदबाजों ने शुरू से ही दबाव बनाकर रखा, जिसका असर साफ तौर पर स्कोरबोर्ड पर दिखा। पहले 10 ओवर में सिर्फ 35 रन बनना इस बात का संकेत था कि टीम पूरी तरह दबाव में थी। यही वजह रही कि हैदराबाद बड़ा स्कोर खड़ा करने में नाकाम रही और अंत में 20 ओवर में 156 रन ही बना सकी।

Heinrich Klaasen hit back after four early losses, Sunrisers Hyderabad vs Lucknow Super Giants, IPL 2026, Hyderabad, April 5, 2026

IPL 2026: क्लासेन-रेड्डी की साझेदारी बनी राहत

हालांकि, एक समय ऐसा लग रहा था कि टीम 100 रन तक भी नहीं पहुंच पाएगी, लेकिन हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने पारी को संभाल लिया। दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर शानदार बल्लेबाजी की और पांचवें विकेट के लिए 63 गेंदों में 116 रनों की अहम साझेदारी की।

Read More: RCB vs CSK: क्या रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ चेन्नई को मिलेगा डेवाल्ड ब्रेविस का साथ? बड़ा अपडेट आया सामने

LSG vs SRH: झुकेगा नहीं... नीतीश रेड्डी का लखनऊ के खिलाफ तूफानी अर्द्धशतक, क्लासेन के साथ मिलकर रचा इतिहास; VIDEO

RCB vs CSK: क्या चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ वापसी करेंगे जोश हेजलवुड? मुकाबले से पहले जान लीजिए ताजा अपडेट