IPL 2026 SRH Retention List: सनराइजर्स हैदराबाद ने कुल 7 खिलाड़ियों को रिलीज किया। इसके अलावा मोहम्मद शमी को लखनऊ सुपर जायंट्स में ट्रेड किया। हैदराबाद ने कुल 8 खिलाड़ियों का साथ छोड़ दिया।
IPL 2026 SRH Retention List: मोहम्मद शमी सहित सनराइजर्स हैदराबाद ने 8 खिलाड़ियों का छोड़ा साथ, देखें रिटेन प्लेयर्स की लिस्ट
IPL 2026 SRH Retention List: आईपीएल 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने रिटेन खिलाड़ियों की लिस्ट (SRH Retention List) जारी कर दी है। फ्रेंचाइजी ने मोहम्मद शमी सहित कुल 8 खिलाड़ियों का साथ छोड़ा है। शमी ट्रेड के जरिए लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ जुड़ गए हैं। इसके अलावा टीम ने कुल 7 खिलाड़ियों को रिलीज किया है।
कुल 8 खिलाड़ियों का साथ छोड़ने के बाद हैदराबाद का पर्स 25.50 करोड़ रुपये का हो गया है, जिसके साथ फ्रेंचाइजी ऑक्शन में उतरेगी। टीम के पास कुल 10 स्लॉट बाकी हैं, जिसमें 2 विदेशी स्लॉट भी हैं। अच्छे पर्स के साथ देखना दिलचस्प होगा कि टीम ऑक्शन में किन-किन खिलाड़ियों को खरीददती है।
SRH RELEASED PLAYERS LIST:
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) November 15, 2025
- Manohar, Taide, Baby, Mulder, Simarjeet, Chahar and Zampa. pic.twitter.com/Y2EDpcof3R
मोहम्मद शमी के रूप में किया इकलौता ट्रेड (SRH Retention List)
बता दें कि हैदराबाद ने मोहम्मद शमी के रूप में इकलौता ट्रेड किया है। टीम ने शमी को ने 2025 के लिए मेगा ऑक्शन में 10 करोड़ रुपये की कीमत में खरीदा था। इसी कीमत पर टीम ने शमी को ट्रेड किया।
Retained & Ready to #PlayWithFire again 🔥#TATAIPL2026 pic.twitter.com/kuH062Us2z
— SunRisers Hyderabad (@SunRisers) November 15, 2025
Thank you for giving your all in Orange 🧡 pic.twitter.com/AF7ILs5D2v
— SunRisers Hyderabad (@SunRisers) November 15, 2025
रिटेन प्लेयर्स की लिस्ट (SRH Retention List)
पैट कमिंस (कप्तान)
ट्रैविस हेड
अभिषेक शर्मा
अनिकेत वर्मा
स्मरण रविचंद्रन
इशान किशन
हेनरिक क्लासेन
नितीश कुमार रेड्डी
हर्ष दुबे
कामिंडु मेंडिस
हर्षल पटेल
ब्रायडन कार्से
जयदेव उनादकट
ईशान मलिंगा
जीशान अंसारी।
रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट
मोहम्मद शमी (ट्रेड के जरिए)
एडम जम्पा
सिमरजीत सिंह
अथर्व तायडे
अभिनव मनोहर
सचिन बेबी
वियान मुल्डर
राहुल चाहर।
खाली स्लॉट- 10 (02 विदेशी)
बाकी पर्स- 25.50 करोड़