IPL 2026 से पहले SRH में कप्तानी को लेकर सस्पेंस बढ़ गया है। ईशान किशन को कप्तान बनाया गया था लेकिन शायद वे कप्तानी करते हुए नजर नहीं आएंगे।
IPL 2026: क्या ईशान किशन नहीं कर पाएंगे SRH की कप्तानी? सीजन की शुरुआत से पहले बड़ी खबर से मची हलचल
IPL 2026, Ishan Kishan captaincy update: आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले सनराइजर्स हैदराबाद के खेमे में हलचल तेज हो गई है। टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन को लेकर अचानक बड़ा सवाल खड़ा हो गया है। जिस खिलाड़ी को सीजन की शुरुआत में टीम की कमान संभालने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, अब उसी की कप्तानी पर संशय बना हुआ है।
ईशान किशन के लिए पिछले कुछ महीने शानदार रहे हैं। उन्होंने टीम इंडिया में वापसी की, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा लिया और खिताब जीतने में अहम भूमिका निभाई। ऐसे में आईपीएल 2026 उनके लिए एक बड़ा मंच बनने वाला था, जहां वह सनराइजर्स हैदराबाद के लिए कप्तानी करते नजर आ सकते थे, लेकिन अब कहानी में नया मोड़ आ गया है।
IPL 2026: क्या ईशान किशन नहीं कर पाएंगे कप्तानी?
सनराइजर्स हैदराबाद ने नियमित कप्तान पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में ईशान किशन को शुरुआती मुकाबलों के लिए कप्तान नियुक्त किया था, जबकि अभिषेक शर्मा को उप-कप्तान बनाया गया था। कमिंस चोट के कारण टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर रहे थे और माना जा रहा था कि वह आईपीएल के शुरुआती मैच भी मिस कर सकते हैं।

लेकिन अब तस्वीर बदलती नजर आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पैट कमिंस टूर्नामेंट शुरू होने से पहले ही टीम के साथ जुड़ने वाले हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या कप्तानी वापस कमिंस को सौंप दी जाएगी या फिर ईशान को मौका मिलेगा?
IPL 2026: कमिंस की वापसी से बढ़ी टेंशन
क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, पैट कमिंस 24 मार्च को बेंगलुरु पहुंचकर टीम से जुड़ सकते हैं। 28 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद का पहला मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से होना है। ऐसे में अगर कमिंस पूरी तरह फिट रहते हैं, तो कप्तानी उन्हें वापस मिल सकती है। हालांकि, टीम मैनेजमेंट इस पर क्या फैसला लेगा, यह अभी साफ नहीं है।

IPL 2026: कप्तानों की मीटिंग से मिलेगा संकेत?
रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि 25 मार्च को मुंबई में होने वाली कप्तानों की मीटिंग में ईशान किशन ही सनराइजर्स हैदराबाद का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसे एक संकेत के तौर पर देखा जा रहा है कि ईशान को कम से कम शुरुआती मुकाबलों में कप्तानी मिल सकती है।
Sarfaraz Khan के बेटे संग मस्ती करते नजर आए माही, आईपीएल 2026 से पहले अलग अंदाज में दिखे धोनी; VIDEO