IPL 2026: शुभमन गिल ने अर्धशतक जड़कर रचा इतिहास, कोहली-रोहित को पीछे छोड़ हासिल किया ये बड़ा मुकाम

शुभमन गिल ने शानदार अर्धशतक के दम पर एक बड़ा मुकाम हासिल करते हुए विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया ।

iconPublished: 12 Apr 2026, 09:48 PM
iconUpdated: 12 Apr 2026, 10:32 PM

Shubman Gill record surpassed Virat Kohli in IPL 2026: आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। इस सीजन के 19वें मुकाबले में उन्होंने एक ऐसी उपलब्धि हासिल कर ली, जिसने उन्हें लीग के दिग्गज बल्लेबाजों की खास सूची में बेहद ऊंचे पायदान पर पहुंचा दिया है। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में गिल ने न सिर्फ टीम को जीत दिलाई, बल्कि अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड भी दर्ज कर लिया।

इस मुकाबले में गिल (Shubman Gill) ने 40 गेंदों पर 56 रनों की शानदार पारी खेली। इसी पारी के दौरान उन्होंने आईपीएल में अपने 4000 रन भी पूरे कर लिए और सबसे खास बात ये रही कि उन्होंने ये मुकाम बेहद कम पारियों में हासिल किया, जिससे वह कई दिग्गज खिलाड़ियों से आगे निकल गए।

IPL 2026: विराट कोहली को पीछे छोड़ गिल ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड

शुभमन गिल (Shubman Gill) ने आईपीएल में पारी के आधार पर सबसे तेज 4000 रन बनाने के मामले में विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है। गिल ने यह उपलब्धि 118 पारियों में हासिल की, जबकि विराट कोहली ने इसके लिए 128 पारियां ली थीं। इस लिस्ट में अब गिल दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। इस सूची में पहला स्थान केएल राहुल के नाम है, जिन्होंने सिर्फ 105 पारियों में 4000 रन पूरे किए थे।

IMG 0061

IPL 2026: आईपीएल में शानदार रहा है शुभमन गिल का सफर

अगर शुभमन गिल (Shubman Gill) के आईपीएल करियर पर नजर डालें तो उन्होंने अब तक 121 मैचों की 118 पारियों में 4031 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 39.91 का रहा है, जबकि उनका स्ट्राइक रेट 139.04 रहा है। गिल के नाम इस लीग में अब तक 4 शतक और 28 अर्धशतक दर्ज हैं।

IPL 2026: गुजरात टाइटंस ने दर्ज की आसान जीत

लखनऊ सुपर जायंट्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेले गए इस मुकाबले में गुजरात ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 विकेट से जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 164 रन ही बना सकी और कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक नहीं लगा पाया।

IMG 0060

जवाब में गुजरात टाइटंस ने 165 रनों के लक्ष्य को 18.4 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया। टीम की जीत में शुभमन गिल (Shubman Gill) के 56 रन और जोस बटलर के 60 रन की अहम भूमिका रही, जिसने मैच को एकतरफा बना दिया।

Read More: संजू सैमसन ने रचा इतिहास, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शतक जड़कर कोहली-रोहित के खास क्लब में मारी एंट्री

CSK vs DC: सैमसन-ओवर्टन ने गाड़ा चेपॉक में सीएसके का झंडा, चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली को 23 रनों से हराकर खोला जीत का खाता

IPL 2026: अभिषेक शर्मा ने पोलार्ड-पूरन को एक झटके में छोड़ा पीछे, आईपीएल में रच दिया नया इतिहास