भारतीय प्रीमियर लीग 2026 के शेड्यूल को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है जहां चुनाव की वजह से इस बारे में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते है।
28 मार्च से शुरू होगा IPL 2026, इस दिन खेला जाएगा फाइनल मुकाबला; शेड्यूल से जुडी ताजा अपडेट आई सामने
Table of Contents
IPL 2026 Schedule update: आईपीएल 2026 का इंतजार कर रहे करोड़ों क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। आगामी सीजन की तारीखों को लेकर चल रही अटकलों के बीच अब टूर्नामेंट के नए शेड्यूल की अहम जानकारी सामने आई है, जिसने उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।
बीसीसीआई द्वारा किए गए मामूली बदलाव के बाद अब क्रिकेट का यह महाकुंभ दो दिन की देरी से शुरू होगा। इसके साथ ही फाइनल मुकाबले की तारीख भी तय कर दी गई है, जिससे फ्रेंचाइजी, खिलाड़ी और प्रशंसक अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे सकेंगे।
IPL 2026: 28 मार्च से होगा आगाज, 31 मई को खेला जाएगा फाइनल
रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईपीएल 2026 का आगाज़ अब 26 मार्च की बजाय 28 मार्च से होगा। वहीं, टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 31 मई को आयोजित किया जाएगा। इस बदलाव के पीछे प्रशासनिक और सुरक्षा कारणों को प्रमुख माना जा रहा है। हालांकि बीसीसीआई ने अभी आधिकारिक रूप से पूरा शेड्यूल जारी नहीं किया है, लेकिन तारीखों को लेकर तस्वीर काफी हद तक साफ हो चुकी है।

IPL 2026: विधानसभा चुनाव बने देरी की मुख्य वजह
आईपीएल 2026 (IPL 2026) के शेड्यूल में देरी की सबसे बड़ी वजह असम, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में होने वाले विधानसभा चुनाव हैं। इन राज्यों में चुनावी तारीखों का ऐलान अभी तक नहीं हुआ है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स जैसी टीमों के घरेलू मैच इन्हीं राज्यों में होते हैं। ऐसे में बीसीसीआई चुनाव आयोग की तारीखों का इंतजार कर रहा है ताकि मैचों के दौरान पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।
IPL 2026: चिन्नास्वामी स्टेडियम पर बना हुआ है सस्पेंस
डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इस सीजन का ओपनिंग मैच खेलने वाली है, लेकिन यह मुकाबला उनके घरेलू मैदान एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होगा या नहीं, इस पर अभी भी संशय बना हुआ है। पिछले साल जीत के जश्न के दौरान स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ के बाद सुरक्षा मानकों को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है। कर्नाटक सरकार ने कुछ शर्तों के साथ अनुमति दी है, लेकिन आरसीबी प्रबंधन बिना शर्त मंजूरी की मांग कर रहा है।

IPL 2026: बैकअप वेन्यू और दो चरणों में शेड्यूल जारी करने की तैयारी
यदि चिन्नास्वामी स्टेडियम को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं होती है, तो आरसीबी अपने घरेलू मैच नवी मुंबई, पुणे या रायपुर में खेल सकती है। फ्रेंचाइजी ने इन स्थानों को बैकअप वेन्यू के रूप में शॉर्टलिस्ट किया है और रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम का निरीक्षण भी किया जा चुका है।
सूत्रों के अनुसार, बीसीसीआई और आईपीएल गवर्निंग काउंसिल शेड्यूल को दो चरणों में जारी करने पर भी विचार कर रहे हैं। पहले चरण में शुरुआती दो हफ्तों के मैचों की घोषणा की जा सकती है, जबकि बाकी कार्यक्रम चुनाव की तारीखें स्पष्ट होने के बाद जारी होगा।