IPL 2026: संजीव गोयनका के सामने सफाई दे रहे ऋषभ पंत? दिल्ली कैपिटल्स से हार के बाद VIDEO ने मचाया बवाल

लखनऊ सुपर जायंट्स की हार के बाद ऋषभ पंत और मालिक संजीव गोयनका का वीडियो वायरल हो गया, जिसमें पंत सफाई देते नजर आए।

iconPublished: 02 Apr 2026, 10:17 PM
iconUpdated: 02 Apr 2026, 11:34 PM

IPL 2026, Sanjeev Goenka and Rishabh Pant: आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स की शुरुआत निराशाजनक रही है और पहले ही मुकाबले में हार के बाद टीम चर्चा का केंद्र बन गई है। लेकिन इस बार सिर्फ हार ही नहीं, बल्कि मैच के बाद सामने आया एक वीडियो भी सुर्खियों में है, जिसने सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है।

लखनऊ की हार के बाद कप्तान ऋषभ पंत और टीम मालिक संजीव गोयनका के बीच बातचीत का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में क्या बातचीत हो रही है, यह साफ नहीं है, लेकिन जिस तरह से पंत नजर आ रहे हैं, उससे ऐसा लग रहा है मानो वह अपनी कप्तानी और टीम के प्रदर्शन को लेकर सफाई दे रहे हों।

IPL 2026: LSG की हार के बाद पंत-गोयनका का VIDEO वायरल

इकाना स्टेडियम में 1 अप्रैल को खेले गए मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से हरा दिया। इस हार के तुरंत बाद कैमरों में कैद हुआ एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया, जिसमें संजीव गोयनका, ऋषभ पंत और मुख्य कोच जस्टिन लैंगर एक साथ नजर आए।

हालांकि बातचीत की आवाज स्पष्ट नहीं है, लेकिन बॉडी लैंग्वेज को देखकर फैंस अलग-अलग कयास लगा रहे हैं। कुछ लोगों का मानना है कि पंत टीम के प्रदर्शन को लेकर अपनी बात रख रहे थे, जबकि कुछ इसे मालिक और कप्तान के बीच दबाव वाली स्थिति के रूप में देख रहे हैं।

IPL 2026: हर सीजन में दिखता है ऐसा नजारा

यह पहली बार नहीं है जब लखनऊ सुपर जायंट्स की हार के बाद ऐसा वीडियो सामने आया हो। इससे पहले भी जब केएल राहुल टीम की कप्तानी कर रहे थे, तब भी मैच के बाद संजीव गोयनका और कप्तान के बीच बातचीत के वीडियो चर्चा में रहे थे।

Sanjiv Goenka meets KL Rahul after LSG lose to DC in IPL 2024 clash; netizens say 'mahaul kharab kr diya' | Mint

आईपीएल में बाकी टीमों के साथ ऐसा दृश्य बहुत कम देखने को मिलता है, लेकिन लखनऊ के साथ यह एक तरह का पैटर्न बनता जा रहा है। हर हार के बाद कप्तान और टीम प्रबंधन के बीच बातचीत कैमरे में कैद हो जाती है, जो बाद में चर्चा का विषय बनती है।

IPL 2026 में LSG की खराब शुरुआत

आईपीएल 2026 (IPL 2026) में लखनऊ सुपर जायंट्स का यह पहला मुकाबला था और उसे अपने घरेलू मैदान पर हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ वह इस सीजन में घरेलू मैदान पर हारने वाली पहली टीम भी बन गई। इससे पहले खेले गए चारों मुकाबलों में मेजबान टीम ने जीत दर्ज की थी, लेकिन लखनऊ इस ट्रेंड को बरकरार नहीं रख सकी। टीम का प्रदर्शन बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में औसत रहा।

IPL 2026: समीर रिजवी ने पलटा मैच, दिल्ली की आसान जीत

दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और लखनऊ को बड़ा स्कोर बनाने से रोक दिया। लखनऊ की टीम 18.4 ओवर में सिर्फ 141 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।

142 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की शुरुआत भी खराब रही और उसने 26 रन पर 4 विकेट गंवा दिए थे। लेकिन इसके बाद इम्पैक्ट खिलाड़ी के रूप में आए समीर रिजवी ने नाबाद 70 रन की शानदार पारी खेलकर मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। उनकी इस पारी की बदौलत दिल्ली ने 8 गेंद शेष रहते हुए मुकाबला 6 विकेट से जीत लिया।

Read More: 'बेंच पर बैठने नहीं आया...' अर्जुन तेंदुलकर ने क्यों छोड़ा मुंबई इंडियंस का साथ? IPL 2026 के बीच पहली बार तोड़ी चुप्पी