IPL 2026 में रोहित, धोनी और विराट के निशाने पर होगा ABD का बड़ा रिकॉर्ड; जानिए कौन सबसे करीब

IPL 2026 में एबी डिविलियर्स का बड़ा रिकॉर्ड खतरे में है, जहां रोहित शर्मा, एमएस धोनी और विराट कोहली इसे तोड़ने की दौड़ में शामिल हैं। तीनों दिग्गजों के बीच इस सीजन एक दिलचस्प रिकॉर्ड रेस देखने को मिल सकती है।

iconPublished: 19 Mar 2026, 10:22 AM
iconUpdated: 19 Mar 2026, 10:28 AM

PL 2026 का सीजन शुरू होने से पहले ही एक बड़ी रिकॉर्ड की जंग चर्चा में आ गई है। इस बार मुकाबला किसी टीम के बीच नहीं, बल्कि तीन दिग्गज खिलाड़ियों के बीच देखने को मिल सकता है। रोहित शर्मा, एमएस धोनी और विराट कोहली तीनों ही अपने-अपने अंदाज में इस लीग के सबसे बड़े नाम हैं और अब इनकी नजर एक ही खास रिकॉर्ड पर टिक गई है।

एबी डिविलियर्स का एक ऐसा रिकॉर्ड, जो सालों से अटूट बना हुआ है, अब खतरे में नजर आ रहा है। चार सीजन गुजर जाने के बावजूद कोई भी खिलाड़ी इसे तोड़ नहीं पाया, लेकिन IPL 2026 में यह कहानी बदल सकती है। फैंस को इस बार मैदान पर एक नई ‘रिकॉर्ड रेस’ देखने को मिल सकती है।

IPL 2026: ABD का रिकॉर्ड क्यों है इतना खास?

दरअसल, एबी डिविलियर्स के नाम IPL इतिहास में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने 2021 में संन्यास लेने से पहले 184 मैचों में 12 बार यह अवॉर्ड अपने नाम किया था। उनके रिटायर होने के बाद भी यह रिकॉर्ड बरकरार है, जो उनकी मैच विनिंग क्षमता को दर्शाता है। खास बात यह है कि एबी इकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने 10 से ज्यादा बार यह अवॉर्ड जीता है।

IMG 7121

कौन है इस रिकॉर्ड के सबसे करीब?

IPL 2026 में रोहित शर्मा और एमएस धोनी इस रिकॉर्ड को तोड़ने के सबसे करीब हैं। दोनों के नाम 10-10 प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड दर्ज हैं, जबकि विराट कोहली 9 अवॉर्ड के साथ उनसे थोड़ा पीछे हैं। ऐसे में अगर इन तीनों में से किसी एक का भी सीजन शानदार रहता है, तो एबी डिविलियर्स का यह बड़ा रिकॉर्ड टूट सकता है।

IPL 2026:इस लिस्ट में और कौन-कौन शामिल?

IPL इतिहास में प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट भी काफी दिलचस्प है। एबी डिविलियर्स (12) के बाद क्रिस गेल, रोहित शर्मा और एमएस धोनी के नाम 10-10 अवॉर्ड हैं। वहीं विराट कोहली, डेविड वॉर्नर, यूसुफ पठान और शेन वॉटसन 9-9 अवॉर्ड के साथ इस लिस्ट में शामिल हैं।

IMG 7122

विराट और रोहित को मिल सकता है बड़ा फायदा

जहां रोहित शर्मा और विराट कोहली आने वाले सीजन में भी लगातार खेलते नजर आएंगे, वहीं एमएस धोनी के भविष्य को लेकर अब भी सस्पेंस बना हुआ है। ऐसा माना जा रहा है कि यह धोनी का आखिरी IPL सीजन हो सकता है। चेन्नई सुपर किंग्स में हुए बदलावों के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि वह आगे चलकर मेंटर या कोचिंग भूमिका निभा सकते हैं। हालांकि, धोनी पहले भी कई बार इन अटकलों को गलत साबित कर चुके हैं। ऐसे में मौजूदा हालात को देखते हुए रोहित और विराट के पास इस रिकॉर्ड को तोड़ने का मौका थोड़ा ज्यादा नजर आता है।