IPL 2026 से पहले Virat Kohli के दोस्त फिर से बने पापा, घर आई नन्हीं परी; किंग कोहली ने दी बधाई

Dinesh Karthik and Dipika Pallikal: टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज और आईपीएल 2026 में आरसीबी टीम के मेंटॉर दिनेश कार्तिक के घर एक बार फिर से किलकारी गूंजी हैं। इस बार डीके के घर नन्ही परी ने जन्म लिया है।

icon द्वारा Sports Yaari desk
iconPublished: 19 Mar 2026, 05:03 PM
iconUpdated: 19 Mar 2026, 05:13 PM

Dinesh Karthik and Dipika Pallikal: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज और मौजूदा मेंटॉर दिनेश कार्तिक के घर एक बार फिर खुशखबरी आई है। दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका पल्लीकल ने बेटी को जन्म दिया है। इस कपल ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर की।

दिनेश कार्तिक को बेटी होने की खुशी में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने भी बधाई दी। आपको बता दें कि दिनेश और दीपिका पहले से दो बेटों के माता-पिता था। अब उनके घर में एक और प्यारी सी सदस्य जुड़ गई।

Dinesh Karthik के घर आई नन्ही परी

दिनेश कार्तिक और दीपिका पल्लीकल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'हमारे दिलों में दुआओं और शब्दों से परे शुक्रिया के साथ, हम खुशी-खुशी अपनी प्यारी बेटी का इस दुनिया में स्वागत करते हैं। कबीर और जियान अपनी छोटी बहन, ' राहा पल्लीकल कार्तिक' को परिचित कराते हुए बहुत खुश हैं। प्यार, दीपिका और दिनेश।'

View this post on Instagram

A post shared by Dinesh Karthik (@dk00019)

Dinesh Karthik के बच्चों का नाम

भारतीय क्रिकेटर दिनेश कार्तिक और स्क्वैश स्टार दीपिका पल्लीकल ने 25 अगस्त, 2015 को पारंपरिक हिंदू और ईसाई रीति-रिवाजों से शादी की और 2021 में उनके जुड़वां बच्चे हुए। कार्तिक-दीपिका अब तीन बच्चों के पेरेंट्स बन गए हैं। कार्तिक के बेटे का नाम कबीर पल्लीकल कार्तिक, दूसरे बेटे का नाम जियान पल्लीकल कार्तिक और बेटी का नाम राहा पल्लीकल कार्तिक हैं।

Dinesh Karthik and Dipika Pallikal
Dinesh Karthik and Dipika Pallikal

कार्तिक और दीपिका का करियर

2024 में क्रिकेट से संन्यास के बाद दिनेश कार्तिक बतौर कोच और कमेंटेटर क्रिकेट की दुनिया में सक्रिय हैं। दिनेश कार्तिक आईपीएल 2025 में आरसीबी के पहली बार मेंटॉर बने थे और उसी सीजन आरसीबी ने अपना पहला खिताब जीता था। पद्म श्री से सम्मानित दीपिक स्क्वैश की महिला वर्ल्ड रैंकिंग में टॉप-10 में रह चुकी हैं। वह टॉप-10 रैंकिंग में जगह बनाने वाली भारत की पहली महिला स्क्वैश खिलाड़ी हैं।

Read More: IPL 2026 से पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने किया कप्तान का ऐलान, पैट कमिंस की जगह इस स्टार को सौंपी जिम्मेदारी

दिल्ली कैपिटल्स में खुश नहीं है केएल राहुल? आईपीएल 2026 से पहले CSK के पूर्व क्रिकेटर ने कर डाला बड़ा दावा

बैटिंग, बॉलिंग, फील्डिंग के बाद अब हवा में प्लेन उड़ाते दिखे ग्लेन फिलिप्स, क्या-क्या कर सकता है ये कीवी ऑलराउंडर!