IPL 2026 Rajasthan Royals: आईपीएल 2026 से पहले अगर संजू सैमसन राजस्थान रॉयल्स का साथ छोड़ते हैं, तो फिर टीम की कप्तानी किसे मिलेगी? आइए जानते हैं।
IPL 2026: संजू सैमसन के जाने के बाद कौन बनेगा राजस्थान रॉयल्स का कप्तान? ये 2 नाम रेस में सबसे आगे
IPL 2026 Rajasthan Royals Captain: आईपीएल 2026 (IPL 2026) से पहले ट्रेड को लेकर चर्चा तेज हैं, जिसमें राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के कप्तान संजू सैमसन (Sanju Samson) का नाम सबसे ऊपर है। कहा जा रहा है कि संजू ट्रेड के जरिए चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा बन सकते हैं। कथित तौर पर बदले में राजस्थान की तरफ से रवींद्र जडेजा और सैम कर्रन जैसे खिलाड़ियों की मांग की गई है।
अब सवाल यह भी उठ रहा है कि अर संजू अगले सीजन में सीएसके का हिस्सा बनते हैं, तो फिर राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी कौन संभालेगा? पिछले सीजन यानी आईपीएल 2025 में संजू की गैरमौजूदगी में कुछ मैचों के लिए रियान पराग ने राजस्थान की कमान संभाली थी। लेकिन रियान को टीम के नियमित कप्तान के रूप में नहीं देखा जा रहा है।
संजू के बाद किसे मिलेगी राजस्थान रॉयल्स की कमान? (Rajasthan Royals)
टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट में बताया गया कि कप्तानी की रेस में यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) और ध्रुव जुरेल (Dhruv Jurel) का नाम सबसे आगे दिख रहा है। टीम के नए हेड कोच बने श्रीलंका के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी कुमार संगाकारा ने जायसवाल और जुरेल को कप्तानी के लिए तैयार रहने के लिए कहा है। बतााय जा रहा है कि दोनों ही बल्लेबाज संगाकारा के काफी करीब हैं।

जुरेल और जायसवाल में कौन कप्तानी के लिए कौन आगे? (Rajasthan Royals)
रिपोर्ट में आगे बताया गया कि कप्तानी के लिए ध्रुव जुरेल को ज्यादा तरजीह दी जा सकती है, क्योंकि वह टीम में विकेटकीपर का रोल भी अदा करेंगे। इसके अलावा जुरेल ने खुद को टीम के फिनिशर के रूप में स्थापित किया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि अगर संजू टीम से जाते हैं, तो किसे कमान सौंपी जाती है।

बतौर कप्तान संजू सैमसन का रिकॉर्ड (Rajasthan Royals)
गौरतलब है कि संजू सैमसन ने राजस्थान रॉयल्स के लिए 67 मैचों में कप्तानी की है। उनकी कप्तानी में टीम ने 33 मैचों में जीत दर्ज की है। संजू की कप्तानी में राजस्थान की टीम 2022 के सीजन में फाइनल तक पहुंची थी। इसके अलावा 2024 में टीम ने प्लेऑफ तक का सफर तय किया था।
Read more: साउथ अफ्रीकी दिग्गज ने किया दिल्ली AQI पर कमेंट, भारतीय राजधानी की हवा को बताया जहरीला
IPL 2026: संजू सैमसन का CSK जाना लगभग तय! रवींद्र जडेजा और सैम करन होंगे RR के हवाले?