IPL 2026 में पैट कमिंस खेलेंगे बड़ी बाजी, दिल्ली कैपिटल्स के इस खिलाड़ी से खुद किया कॉन्टैक्ट! जानें ट्रेड का ताजा अपडेट

IPL 2026 Pat Cummins: सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने आईपीएल 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स के एक खिलाड़ी से संपर्क साधा है।

iconPublished: 01 Nov 2025, 03:26 PM
iconUpdated: 01 Nov 2025, 03:44 PM

IPL 2026 Pat Cummins: आईपीएल 2026 (IPL 2026) से पहले ट्रेड पर बड़ा अपडेट सामने आया। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) के एक खिलाड़ी से खुद कॉन्टैक्ट किया। कमिंस अगले सीजन से पहले बड़ी बाजी खेलने के लिए तैयार नजर आ रहे हैं। तो आइए जानते हैं कि पूरा माजरा क्या है।

दरअसल, कमिंस ने भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव से कॉन्टैक्ट किया, जो आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे। बता दें कि सभी टीमों को 15 नवंबर तक अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट सौंपनी है।

पैट कमिंस ने क्यों किया कुलदीप से कॉन्टैक्ट? (IPL 2026)

न्यूज 24 की एक रिपोर्ट में बताया गया कि कमिंस ने निजी तौर पर कुलदीप यादव से संपर्क किया। रिपोर्ट में आगे बताया गया कि कमिंस ने टीम के स्पिन डिपार्टमेंट को मजबूत करने की राह में यह कदम बढ़ाया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि कुलदीप या दिल्ली कैपिटल्स अगले सीजन को लेकर क्या फैसला करती है।

Pat Cummins

दिल्ली कैपिटल्स ने किया था रिटेन (IPL 2026)

आईपीएल 2025 के लिए दिल्ली कैपिटल्स ने कुलदीप यादव को 13.25 करोड़ रुपये की कीमत में रिटेन किया था। बताते चलें कि कुलदीप 2022 से दिल्ली का हिस्सा हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि वह फ्रेंचाइजी से अपना रास्ता अलग करते हैं या नहीं।

कुलदीप यादव का आईपीएल करियर (IPL 2026)

गौरतलब है कि कुलदीप ने अब तक अपने आईपीएल करियर में 98 मुकाबले खेल लिए हैं। इन मैचों की 95 पारियों में 26.95 की औसत से 102 विकेट चटका लिए हैं, जिसमें उनका बेस्ट फिगर 4/14 का रहा। इस दौरान उन्होंने 8.03 से रन खर्च किए।

Kuldeep Yadav

कानपुर से आने वाले कुलदीप ने 2016 में आईपीएल डेब्यू किया था। टूर्नामेंट के शुरुआती पांच सीजन यानी 2021 तक वह कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा रहे। इसके बाद 2022 से उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स का हाथ थामा।

Read more: Womens World Cup 2025 Prize Money: पुरुषों से ज्यादा मिलेगी रकम, जानें महिला टीम की कितनी होगी प्राइज मनी

Smriti Mandhana वर्ल्ड कप के बाद से लेने वाली है बड़ा फैसला, क्रिकेट करियर पर भी पड़ेगा असर? करोड़ों फैंस का टूटेगा दिल!

Womens World Cup Final 2025: कब और कहां खेला जाएगा भारत-दक्षिण अफ्रीका का फाइनल? इस तरह टीवी-मोबाइल पर देखें लाइव