RCB vs SRH: IPL 2026 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के हेड टू हेड रिकॉर्ड पर नजर डालते हैं और जानते हैं कि किसका दबदबा ज्यादा है।
RCB vs SRH: बेंगलुरु या हैदराबाद, कौन करेगा IPL 2026 का विजयी आगाज, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में किस टीम का पलड़ा भारी?
Table of Contents
RCB vs SRH Head-to-Head Record: IPL 2026 को शुरु होने में बस चंद पल बाकी है। 28 मार्च से शुरु हो रहे इस टूर्नामेंट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ओपनिंग मुकाबले में आमने-सामने होंगी।
आरसीबी और एसआरएच का ये मैच चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच काफी लंबा इतिहास रहा है। उनके बीच IPL 2016 का फाइनल शायद ही कोई भूल पाएगा। आइए, IPL 2026 से पहले उनके हेड टू हेड रिकॉर्ड पर नजर डालते हैं और जानते हैं कि किसका दबदबा ज्यादा है।
RCB vs SRH: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच अब तक IPL इतिहास में कुल 26 मैच खेले जा चुके हैं। सनराइजर्स हैदराबाद का पलड़ा भारी रहा है और उन्होंने अब तक कुल 13 मैच जीते हैं। RCB को मात्र 11 मैचों में जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच हुए दो मुकाबले टाई या नो रिजल्ट में समाप्त हुए हैं।
- मैच: 26
- RCB की जीत: 11
- SRH की जीत: 13
- टाई/नो रिजल्ट: 2
Star power. Massive rivalry. One epic season opener 🌟
— IndianPremierLeague (@IPL) March 28, 2026
A blockbuster Southern Derby to kick #TATAIPL 2026 off! 🍿🔥#RCBvSRH | #KhelBindaas | @RCBTweets | @SunRisers pic.twitter.com/F7JRvw15od
कितने बजे से शुरु होगा RCB vs SRH मैच?
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच IPL 2026 का पहला मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। दोनों टीमें टॉस के लिए 7 बजे मैदान पर आएंगी। स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियोहॉटस्टार पर इस मैच को लाइव देखा जा सकता है।

RCB vs SRH: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फिल सॉल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, क्रुणाल पांड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जैकब डफी।
सनराइजर्स हैदराबाद: हेनरिक क्लासेन, ईशान किशन (कप्तान), अनमोलप्रीत वर्मा, ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, लियाम लिविंगस्टोन, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ब्रायडन कार्स, शिवम मावी।