एमएस धोनी फिटनेस के चलते दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच नहीं खेलेंगे, हालांकि, वे जल्द ही इस सीजन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए वापसी करते हुए नजर आ सकते है।
IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नहीं खेलेंगे एमएस धोनी, क्या है वजह और किस मैच से होगा थाला का कमबैक?
Table of Contents
IPL 2026, MS Dhoni fitness update: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अब तक का सफर उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है। टीम अपने शुरुआती तीनों मुकाबले हार चुकी है और अंकतालिका में उसका खाता तक नहीं खुल पाया है। ऐसे में फैंस की नजरें अब टीम के अनुभवी खिलाड़ियों और युवा सितारों की वापसी पर टिकी हुई हैं।
इसी बीच फैंस के लिए राहत भरी खबर सामने आई है, लेकिन साथ ही एक बड़ा झटका भी लगा है। जहां एक ओर युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस वापसी के लिए तैयार हैं, वहीं एमएस धोनी दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में खेलते नजर नहीं आएंगे।
IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ क्यों नहीं खेलेंगे धोनी?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, एमएस धोनी अभी पूरी तरह फिट नहीं हुए हैं और उनकी फिटनेस पर टीम मैनेजमेंट कोई जोखिम नहीं लेना चाहता। उन्होंने हाल ही में एक फिटनेस टेस्ट दिया है, लेकिन अभी एक और टेस्ट बाकी है। ऐसे में 11 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले में उनका खेलना मुश्किल माना जा रहा है। टीम मैनेजमेंट धोनी को पूरी तरह फिट होने के बाद ही मैदान पर उतारना चाहता है।

IPL 2026: इस मैच से हो सकता है धोनी का कमबैक
अगर सब कुछ ठीक रहता है, तो एमएस धोनी 14 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले में वापसी कर सकते हैं। यह मैच चेन्नई के लिए बेहद अहम होगा और फैंस भी ‘थाला’ को मैदान पर देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उनकी वापसी टीम के आत्मविश्वास को भी बढ़ा सकती है।
IPL 2026: डेवाल्ड ब्रेविस की वापसी से मिली राहत
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अच्छी खबर यह है कि युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस अब पूरी तरह फिट हो चुके हैं और दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में खेल सकते हैं। ब्रेविस को मिडिल ऑर्डर की कमजोरी को दूर करने के लिए अहम माना जा रहा है। उनकी वापसी से टीम की बल्लेबाजी को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

IPL 2026: खराब शुरुआत के बाद CSK के लिए बड़ा मौका
गौरतलब है कि चेन्नई सुपर किंग्स ने इस सीजन बेहद खराब शुरुआत की है और टीम लगातार तीन मैच हार चुकी है। ऐसे में ब्रेविस की वापसी और धोनी की संभावित एंट्री टीम के लिए सीजन को पटरी पर लाने का बड़ा मौका साबित हो सकती है। अब देखना दिलचस्प होगा कि CSK इन बदलावों के साथ कैसे वापसी करती है।
Read More: Bumrah vs Vaibhav: यॉर्कर किंग और राइजिंग स्टार के बीच टक्कर, किस 'धुरंधर' का दिखेगा दम?
MI vs RR: मुंबई या राजस्थान, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में किसका पलड़ा भारी?