IPL 2026 में एमएस धोनी के पास बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका है। 135 रन बनाते ही वह विराट कोहली और रोहित शर्मा के खास क्लब में शामिल हो सकते हैं।
विराट-रोहित के क्लब में एंट्री के करीब एमएस धोनी, 135 रन बनाकर आईपीएल 2026 में रचेंगे इतिहास
Table of Contents
IPL 2026, MS Dhoni on verge of scripting history: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले एक बार फिर क्रिकेट फैंस की नजरें दिग्गज खिलाड़ियों पर टिक गई हैं। हर सीजन की तरह इस बार भी रिकॉर्ड्स की बारिश होने की उम्मीद है, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा जिस नाम की हो रही है, वो हैं महेंद्र सिंह धोनी। धोनी के पास इस सीजन एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका है, जो उन्हें विराट कोहली और रोहित शर्मा के खास क्लब में शामिल कर सकता है।
इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में कई महान बल्लेबाज हुए हैं, जिन्होंने रनों का अंबार लगाया है। विराट कोहली, रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी जैसे खिलाड़ी आज भी इस लीग में सक्रिय हैं। अब तक IPL में 9 बल्लेबाज 5000 या उससे ज्यादा रन बना चुके हैं और इस लिस्ट में ये तीनों दिग्गज शामिल हैं। ऐसे में IPL 2026 में एक बार फिर इनका जलवा देखने को मिल सकता है।
IPL 2026: 135 रन बनाते ही धोनी रच देंगे इतिहास
महेंद्र सिंह धोनी ने IPL में अब तक 278 मैचों की 242 पारियों में 5439 रन बनाए हैं। वह लीग के छठे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उनसे आगे विराट कोहली, रोहित शर्मा, शिखर धवन, डेविड वॉर्नर और सुरेश रैना जैसे नाम मौजूद हैं।

लेकिन IPL 2026 में धोनी के पास एक बड़ा मौका है। अगर वह इस सीजन 135 रन बना लेते हैं, तो वह IPL इतिहास में एक ही फ्रैंचाइजी के लिए 5000 रन पूरे करने वाले तीसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। अभी तक यह खास उपलब्धि सिर्फ विराट कोहली और रोहित शर्मा के नाम ही दर्ज है।
IPL 2026: विराट-रोहित के क्लब में शामिल होने का मौका
एक फ्रैंचाइजी के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में विराट कोहली और रोहित शर्मा पहले ही इतिहास रच चुके हैं। कोहली ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए 8661 रन बनाए हैं, जबकि रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के लिए 5876 रन बनाए हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए अब तक 4865 रन बनाए हैं। ऐसे में 135 रन बनाते ही वह 5000 रन के आंकड़े को छू लेंगे और इस एलीट क्लब में एंट्री कर जाएंगे।

IPL 2026: सबसे सफल बल्लेबाजों में शुमार धोनी
अगर IPL इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की बात करें, तो इस लिस्ट में विराट कोहली (8661), रोहित शर्मा (7046), शिखर धवन (6769), डेविड वॉर्नर (6565), सुरेश रैना (5528) और महेंद्र सिंह धोनी (5439) शामिल हैं।
Sarfaraz Khan के बेटे संग मस्ती करते नजर आए माही, आईपीएल 2026 से पहले अलग अंदाज में दिखे धोनी; VIDEO