IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कितने मुकाबले मिस करेंगे एमएस धोनी? टेंशन बढ़ाने वाली रिपोर्ट आई सामने

एमएस धोनी की चोट ने CSK की मुश्किलें बढ़ा दी हैं, रिपोर्ट्स के मुताबिक वह IPL 2026 के शुरुआती कई मुकाबले मिस कर सकते हैं, जिससे उनकी वापसी को लेकर सस्पेंस बना हुआ है।

iconPublished: 29 Mar 2026, 04:54 PM
iconUpdated: 29 Mar 2026, 05:03 PM

IPL 2026, MS Dhoni fitness Update: आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले ही चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को बड़ा झटका लगा है। टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी चोट के चलते शुरुआती मुकाबलों से बाहर हो गए हैं, जिससे फैंस की चिंता बढ़ गई है। माना जा रहा था कि यह धोनी का आखिरी सीजन हो सकता है, ऐसे में उनकी गैरमौजूदगी ने पूरे माहौल को थोड़ा फीका कर दिया है।

धोनी पिछले एक महीने से कड़ी ट्रेनिंग कर रहे थे, लेकिन प्रैक्टिस के दौरान उनकी पिंडली में खिंचाव आ गया। शुरुआती रिपोर्ट्स में उन्हें दो-तीन हफ्तों के लिए बाहर बताया गया था, लेकिन अब सामने आई नई जानकारी ने CSK फैंस की टेंशन और बढ़ा दी है।

IPL 2026: कितने मैच नहीं खेलेंगे धोनी?

CSK की आधिकारिक जानकारी के अनुसार धोनी को कम से कम दो हफ्ते का आराम दिया गया है। हालांकि, रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी वापसी अप्रैल के अंत तक टल सकती है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि धोनी कम से कम छह मुकाबले मिस कर सकते हैं।

IMG 7889

इतना ही नहीं, आईपीएल 2026 (IPL 2026) में अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ होने वाले मैच में भी उनकी वापसी तय नहीं मानी जा रही है। धोनी टीम के पहले मैच के लिए गुवाहाटी भी नहीं गए और फिलहाल चेन्नई में रहकर रिहैबिलिटेशन कर रहे हैं।

IPL 2026: धोनी का बाहर होना कितना फायदेमंद?

धोनी की गैरमौजूदगी निश्चित रूप से CSK के लिए बड़ा नुकसान है, क्योंकि उनकी मौजूदगी टीम के आत्मविश्वास को बढ़ाती है। हालांकि, दूसरी ओर यह टीम के लिए एक अवसर भी बन सकता है।

पिछले कुछ सीजन में धोनी की भूमिका सीमित हो गई थी और वह ज्यादातर आखिरी ओवरों में ही बल्लेबाजी करते नजर आए। लगातार चोटों ने भी उनके प्रदर्शन को प्रभावित किया। ऐसे में टीम मैनेजमेंट अब नए फिनिशर्स को आजमाने का मौका पा सकता है।

IMG 7890

IPL 2026: किन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

धोनी की गैरमौजूदगी में युवा खिलाड़ियों के लिए टीम में जगह बनाने का शानदार मौका है। प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा जैसे खिलाड़ियों को निचले क्रम में अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिल सकता है, जिन्हें टीम ने खास तौर पर फिनिशिंग रोल के लिए शामिल किया है।

विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी भी अब किसी और खिलाड़ी को निभानी होगी। ऐसे में संजू सैमसन इस भूमिका में नजर आ सकते हैं। CSK के CEO काशी विश्वनाथन पहले ही संकेत दे चुके हैं कि धोनी पूरे सीजन में सभी मैच नहीं खेलेंगे, जिससे साफ है कि टीम भविष्य की तैयारी में भी जुट चुकी है।

Read More: Phil Salt का 'फ्लाइंग' अवतार देख काव्या मारन के उड़े तोते, ईशान किशन का पकड़ा करिश्माई कैच; VIDEO देख दुनिया हैरान

RCB vs SRH: आरसीबी के लिए 'तुरुप का इक्का' बने जैकब डफी, एक ही ओवर में अभिषेक-हेड का शिकार कर मचाया धमाल

RCB vs SRH: आरसीबी ने हैदराबाद के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, दोनों टीमों की प्लेइंग XI में दिखेंगे कुछ नए चेहरे