IPL 2026 मिनी ऑक्शन अबू धाबी में, देखें हर फ्रेंचाइजी का बचा हुआ पर्स, स्लॉट और पूरी डिटेल

IPL 2026 Mini Auction: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के लिए तैयारी शुरू हो गई है। बीसीसीआई ने शनिवार, 15 नवंबर को पुष्टि की कि अगला मिनी ऑक्शन इस बार भारत से बाहर आयोजित किया जाएगा।

iconPublished: 16 Nov 2025, 09:13 AM
iconUpdated: 16 Nov 2025, 09:21 AM

All 10 Teams Purse Amount and Available Slots: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 सीजन की तैयारियां जोर पकड़ चुकी हैं और इसी कड़ी में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अपकमिंग मिनी ऑक्शन की तारीख और जगह की आधिकारिक घोषणा कर दी है।

बता दें कि IPL 2026 मिनी ऑक्शन की तारीख और जगह बताने से ठीक पहले, 15 नवंबर को खिलाड़ियों की ट्रेड लिस्ट जारी की गई थी। इसके कुछ ही देर बाद सभी फ्रेंचाइजियों ने अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट भी सार्वजनिक कर दी। अब हर किसी के मन में यही सवाल है कि किस टीम के पर्स में कितना पैसा बचा है और नए खिलाड़ियों को खरीदने के लिए उनके पास कितने स्लॉट खाली हैं। चलिए, आपको सरल भाषा में पूरी जानकारी देते हैं।

कब और कहां होगा IPL 2026 मिनी ऑक्शन

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) ने अपनी वेबसाइट पर आधिकारिक प्रेस रिलीज जारी करके पुष्टि की है कि इस बार का मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी के एतिहाद एरीना में होगा। अब तक सभी 10 टीमों ने कुल 173 खिलाड़ियों को रिटेन किया है, जिनमें 49 विदेशी खिलाड़ी भी शामिल हैं। इसका मतलब है कि टीमों के पास अभी 77 स्लॉट खाली हैं, जिन्हें वे इस ऑक्शन में भरेंगी। सारी फ्रेंचाइजियों के पास मिलाकर करीब 237.55 करोड़ रुपये की रकम खर्च करने के लिए बची है। इसी बजट के साथ वे नए खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल करेंगी।

हर फ्रेंचाइजी का बचा हुआ पर्स

  • चेन्नई सुपर किंग्स - 43.4 करोड़ रुपये
  • दिल्ली कैपिटल्स - 21.8 करोड़ रुपये
  • गुजरात टाइटंस - 12.9 करोड़ रुपये
  • कोलकाता नाइट राइडर्स - 64.3 करोड़ रुपये
  • लखनऊ सुपर जायंट्स - 22.95 करोड़ रुपये
  • मुंबई इंडियंस - 2.75 करोड़ रुपये
  • पंजाब किंग्स - 11.5 करोड़ रुपये
  • राजस्थान रॉयल्स - 16.05 करोड़ रुपये
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - 16.4 करोड़ रुपये
  • सनराइजर्स हैदराबाद - 25.5 करोड़ रुपये

फ्रेंचाइजियों के अवेलेबल स्लॉट

  • चेन्नई सुपर किंग्स - 9 खाली स्लॉट (4 विदेशी स्लॉट)
  • दिल्ली कैपिटल्स - 8 खाली स्लॉट (5 विदेशी स्लॉट)
  • गुजरात टाइटंस - 5 खाली स्लॉट (4 विदेशी स्लॉट)
  • कोलकाता नाइट राइडर्स - 13 खाली स्लॉट (6 विदेशी स्लॉट)
  • लखनऊ सुपर जायंट्स - 6 खाली स्लॉट (4 विदेशी स्लॉट)
  • मुंबई इंडियंस - 5 खाली स्लॉट (1 विदेशी स्लॉट)
  • पंजाब किंग्स - 4 खाली स्लॉट (2 विदेशी स्लॉट)
  • राजस्थान रॉयल्स - 9 खाली स्लॉट (1 विदेशी स्लॉट)
  • रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - 8 खाली स्लॉट (2 विदेशी स्लॉट)
  • सनराइजर्स हैदराबाद - 10 खाली स्लॉट (2 विदेशी स्लॉट)

Read More Here:

IPL 2026 रिटेंशन लिस्ट जारी होने के बाद मचा हड़कंप! फ्रेंचाइजियों ने इन खिलाड़ियों को किया रिलीज, नाम देखकर पकड़ लेंगे सिर

IPL 2026 के लिए टीमों ने खिलाड़ियों को किया रिटेन, यहां देखें सभी फ्रेंचाइजियों की फुल रिटेंशन लिस्ट

Vaibhav Suryavanshi: 10 चौके 9 छक्के... 14 साल के वैभव सूर्यवंशी ने UAE के खिलाफ जड़ा धमाकेदार शतक, पाकिस्तान थर-थर कांपा

पूरे एशिया कप इंडियन प्लेइंग XI से बाहर थे Jitesh Sharma, किस तरह कोच गौतम गंभीर ने किया मोटिवेट? जितेश शर्मा ने SPORTS YAARI पर किया बड़ा खुलासा