IPL 2026 MI Squad: आईपीएल 2026 के ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने सिर्फ 5 खिलाड़ियों को खरीदा। टीम के पास सिर्फ 5 स्लॉट बाकी थे।
IPL 2026 MI Squad: मुंबई ने क्विंटन डिकॉक पर लगाई सबसे बड़ी बोली, सिर्फ 5 खिलाड़ियों की थी जगह; देखें पूरा स्क्वॉड
IPL 2026 MI Squad: आईपीएल 2026 के ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक पर सबसे बड़ी बोली लगाई। डिकॉक को मुंबई ने 1 करोड़ रुपये की कीमत में खरीदा। इसके अलावा टीम ने 4 और खिलाड़ियों को खरीदा। मुंबई ने पिछले सीजन यानी आईपीएल 2025 के बाद अपनी कोर टीम को रिटेन किया था।
बता दें कि मुंबई ने सिर्फ 5 खिलाड़ियों को रिलीज किया था। हालांकि अब टीम ने ऑक्शन में 5 खिलाड़ी खरीदकर अपनी टीम पूरी कर ली है। मुंबई के पास ऑक्शन के लिए सबसे कम पर्स था। टीम ने डिकॉक के अलावा बाकी 4 खिलाड़ियों को 30-30 लाख रुपये में खरीदा।

सबसे कम पर्स (IPL 2026 MI Squad)
बता दें कि मुंबई इंडियंस के पास ऑक्शन के लिए सबसे कम पर्स था। टीम के पास सिर्फ 2.75 करोड़ रुपये थे। मुंबई ने 5 खिलाड़ियों को रिलीज किया था, जबकि टीम ने कुल 20 खिलाड़ियों को रिटेन किया था।
मुंबई ने ऑक्शन में खरीदे खिलाड़ी (IPL 2026 MI Squad)
क्विंटन डिकॉक (01 करोड़)
अथर्व अंकोलेकर (30 लाख)
मोहम्मद सलाहुद्दीन इजहार (30 लाख)
दानिश मालेवर (30 लाख)

रिटेन किए गए खिलाड़ी (IPL 2026 MI Squad)
शार्दुल ठाकुर (एलएसजी से आए), शेरफेन रदरफोर्ड (जीटी से आए), मयंक मार्कंडेय (केकेआर से आए), एएम गजनफर, अश्विनी कुमार, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, हार्दिक पंड्या, जसप्रित बुमरा, मिशेल सेंटनर, नमन धीर, रघु शर्मा, राज बावा, रॉबिन मिंज, रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, ट्रेंट बोल्ट, विल जैक्स।
पिछले सीजन मुंबई का प्रदर्शन
गौरतलब है कि पिछले सीजन यानी आईपीएल 2025 में मुंबई का प्रदर्शन ठीक देखने को मिला था। टीम ने 14 में से 8 लीग मैचों में जीत हासिल प्लेऑफ में जगह हासिल की थी। पॉइंट्स टेबल में चौथे पायदान पर रहने वाली मुंबई ने एलिमिनेटर मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 20 रन से हराया था। इसके बाद टीम को क्वालीफायर-2 में पंजाब किंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।