IPL 2026 MI Retention List: रीस टॉप्ले और मुजीब सहित इन खिलाड़ियों को किया रिलीज, मुंबई इंडियंस की रिटेंशन लिस्ट जारी

IPL 2026 MI Retention List: मुंबई इंडियंस ने कुल 9 खिलाड़ियों को रिलीज किया है। टीम सिर्फ 2.75 करोड़ रुपये के साथ ऑक्शन में उतरेगी।

iconPublished: 15 Nov 2025, 05:11 PM
iconUpdated: 15 Nov 2025, 06:04 PM

IPL 2026 MI Retention List: मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2026 से पहले अपनी रिटेन खिलाड़ियों (MI Retention List) की लिस्ट जारी कर दी है। फ्रेंचाइजी ने तेज गेंदबाज रीस टॉप्ले और मुजीब उर रहमान जैसे खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है। टीम ने कुल 9 खिलाड़ियों को रिलीज किया है। टीम सिर्फ 2.75 करोड़ रुपये के पर्स के साथ ऑक्शन में जाएगी।

फ्रेंचाइजी ने मुख्य खिलाड़ियों को रिटेन किया है। पर्स को देखते हुए यही प्रतीत हो रहा है कि टीम ऑक्शन में ज्यादा कुछ खिलाड़ियों को खरीदने लिए नहीं देख रही है। पिछले सीजन यानी आईपीएल 2025 में हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई ने टॉप-4 में जगह हासिल की थी।

अर्जुन तेंदुलकर को किया ट्रेड (MI Retention List)

मुंबई ने अपने खेमे से इकलौता ट्रेड ऑलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर के रूप में किया। अर्जुन ट्रेड के जरिए लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा बन गए हैं। अर्जुन को उनकी मौजूदा 30 लाख रुपये की फीस में ट्रेड किया गया।

आईपीएल 2026 के लिए मुंबई के रिटेन प्लेयर्स की लिस्ट (MI Retention List)

विल जैक्स

जसप्रीत बुमराह

अश्विनी कुमार

रॉबिन मिंज

तिलक वर्मा

दीपक चाहर

रोहित शर्मा

कॉर्बिन बॉश

सूर्यकुमार यादव

ट्रेंट बोल्ट

नमन धीर

अल्लाह गफनजर

मिशेल सेंटनर

रयान रिकलटन

हार्दिक पंड्या।

रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट

सत्यनारायण राजू

रीस टॉपले

केएल श्रीजीत

कर्ण शर्मा

बेवॉन जैकब्स

मुजीब उर रहमान

लिजाद विलियम्स

विग्नेश पुथुर

अर्जुन तेंदुलकर को लखनऊ सुपर जाइंट्स में ट्रेड किया गया।

कुल खाली स्लॉट- 5 (एक विदेशी)

कुल बचा हुआ पर्स-2.75 करोड़

Read more: PBKS Retention List: ग्लेन मैक्सवेल को पंजाब किंग्स ने दिखाया बाहर का रास्ता, फ्रेंचाइजी ने जारी की रिटेंशन लिस्ट; देखें कौन-कौन से खिलाड़ी हुए रिटेन

IPL 2026 DC Retention List: फाफ डु प्लेसिस और मैक्गर्क सहित दिल्ली कैपिटल्स ने 6 खिलाड़ी किए रिलीज, देखें रिटेन प्लेयर्स की लिस्ट

IPL 2026 SRH Retention List: मोहम्मद शमी सहित सनराइजर्स हैदराबाद ने 8 खिलाड़ियों का छोड़ा साथ, देखें रिटेन प्लेयर्स की लिस्ट