IPL 2026 Fast Bowler Release: आईपीएल 2026 से पहले कई तेज गेंदबाजों को रिलीज किया जा सकता है। इस लिस्ट में मिचेल स्टार्क, मयंक यादव और आकाशदीप जैसे पेसर शामिल हैं।
IPL 2026: ऑक्शन से पहले होगी गेंदबाजों की छटाई, मयंक यादव, मिचेल स्टार्क और आकाशदीप का रिलीज होना तय?

IPL 2026 Fast Bowler Release: आईपीएल 2026 (IPL 2026) को लेकर चर्चा तेज हो चुकी है। बताया जा रहा है कि 15 दिसंबर तक अगले सीजन के लिए मिनी ऑक्शन हो सकता है। इस बार की नीलामी भारत में ही होने की उम्मीद है। अगले सीजन से पहले तेज गेंदबाज की छटाई की उम्मीद ज्यादा नजर आ रही है। दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स कुछ बड़े नामों को छोड़ने विचार कर रही हैं।
छटनी होने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में लखनऊ सुपर जायंट्स के स्टार पेसर मयंक यादव भी शामिल हैं। इसके अलावा तेज गेंदबाज आकाशदीप भी लिस्ट का हिस्सा हैं। वहीं दिल्ली की तरफ से मिचेल स्टार्क का नाम भी सामने निकलकर आ रहा है।
मयंक यादव पर गिरेगी गाज? (IPL 2026)
मयंक यादव की इंजरी उनके लिए बड़ी मुश्किल साबित हो सकती है। चोट के चलते वह अक्सर टीम से बाहर रहते हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि मयंक को लेकर लखनऊ की टीम क्या फैसला लेती है।

दिल्ली से भी होगी बड़े नामों की छटनी? (IPL 2026)
दिल्ली की टीम से ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज पेसर मिचेल स्टार्क को बाहर किया जा सकता है। स्टार्क ने 2025 के सीजन में टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन किया था। इसके अलावा टी नटराजन भी रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो सकते हैं, जिन्होंने पिछले सीजन 2 मुकाबले ही खेले थे।

संजू सैमसन पर भी गिरेगी गाज? (IPL 2026)
संजू सैमसन को लेकर भी तमाम चीजे चल रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, संजू को राजस्थान रॉयल्स से हर कीमत पर रिलीज कर दिया जाएगा, अगर कोई ट्रेड नहीं होता है।

कब तक जारी होगी खिलाड़ियों की रिटेन लिस्ट?
सभी टीमों को 15 नवंबर तक अपनी रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की लिस्ट जारी करनी है। हालांकि अभी किसी भी खिलाड़ी के रिलीज होने की आधिकारिक अपडेट सामने नहीं आई है। अब देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी टीम किस खिलाड़ी को रिलीज करती है।