IPL 2026 में दिखा अनदेखा नजारा... मार्को यानसेन ने बाउंड्री के पास पकड़ा ऐसा अद्भुत कैच, देखने वालों को नहीं हुआ आंखों पर विश्वास

IPL 2026: मार्को यानसेन ने बाउंड्री के पास एक हाथ से हैरतअंगेज कैच लपककर सबको चौंका दिया, उन्होंने एक हाथ से शानदार कैच लपक लिया।

iconPublished: 11 Apr 2026, 06:36 PM
iconUpdated: 11 Apr 2026, 06:59 PM

IPL 2026, Marco Jansen catch: आईपीएल 2026 में हर दिन कोई न कोई ऐसा पल सामने आ रहा है, जो फैंस को हैरान कर देता है। लेकिन पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए इस मुकाबले में जो नजारा देखने को मिला, उसने मैदान पर मौजूद हर शख्स को दंग कर दिया। एक ऐसा कैच, जिसे देखकर ना सिर्फ दर्शक बल्कि खिलाड़ी भी कुछ पल के लिए यकीन नहीं कर पाए।

पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज मार्को यानसेन ने बाउंड्री लाइन के पास एक ऐसा हैरतअंगेज कैच पकड़ा, जिसे इस सीजन के सबसे बेहतरीन कैचों में गिना जा सकता है। इस कैच की खासियत सिर्फ इसकी टाइमिंग नहीं थी, बल्कि वो स्थिति भी थी जिसमें ये लपका गया लगभग बाउंड्री पार जाती गेंद को एक हाथ से पकड़ना किसी करिश्मे से कम नहीं था।

IPL 2026: एक हाथ से लपका ‘नामुमकिन’ कैच

सनराइजर्स हैदराबाद की पारी के 14वें ओवर में अर्शदीप सिंह गेंदबाजी कर रहे थे। ओवर की आखिरी गेंद पर कप्तान ईशान किशन ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की। गेंद हवा में तेजी से बाउंड्री की ओर बढ़ रही थी और लग रहा था कि यह आसानी से छह रन में बदल जाएगी।

लेकिन तभी मार्को यानसेन ने लंबी दौड़ लगाई और सही समय पर छलांग लगाते हुए एक हाथ आगे बढ़ाया। गेंद उनकी उंगलियों से टकराई और मानो वहीं चिपक गई। इस कैच को देखकर खुद अर्शदीप सिंह भी हैरान रह गए, जबकि ईशान किशन को यकीन ही नहीं हुआ कि वह आउट हो चुके हैं। किशन ने 17 गेंदों में 27 रन बनाए।

View this post on Instagram

IPL 2026: अभिषेक शर्मा ने पावरप्ले में मचाया तूफान

IPL 2026 के इस मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत बेहद आक्रामक रही। टीम ने पहले 6 ओवर में ही 100 रन ठोक दिए। इस विस्फोटक शुरुआत के पीछे अभिषेक शर्मा की शानदार बल्लेबाजी रही, जिन्होंने महज 18 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया।

IPL 2026: 219 रन तक पहुंची सनराइजर्स की पारी

पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवर में 219 रन बनाए। टीम के लिए अभिषेक शर्मा ने 28 गेंदों में 74 रनों की तूफानी पारी खेली। इसके अलावा ट्रेविस हेड ने 23 गेंदों में 38 रन जोड़े, जबकि हेनरी क्लासेन ने 33 गेंदों में 39 रन बनाए। अनिकेत शर्मा ने भी अंत में 9 गेंदों पर 18 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।

IMG 0003

IPL 2026: पंजाब किंग्स के गेंदबाजो की वापसी

हालांकि शुरुआत में पंजाब किंग्स के गेंदबाजों की खूब पिटाई हुई, लेकिन उन्होंने शानदार वापसी करते हुए सनराइजर्स को 219 रन पर रोक दिया। अर्शदीप सिंह और शशांक सिंह ने 2-2 विकेट अपने नाम किए, जबकि जेवियर वार्टलेट को 1 सफलता मिली।

Read More: PBKS vs SRH: पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, सनराइजर्स हैदराबाद की Playing XI बदली

वैभव सूर्यवंशी बने IPL में नंबर-1 भारतीय बल्लेबाज, जायसवाल और केएल राहुल को पीछे छोड़कर रचा इतिहास

हेजलवुड-भुवनेश्वर पर कहर बनकर टूटे वैभव सूर्यवंशी, RCB के खिलाफ ताबड़तोड़ अर्धशतक जड़कर ऑरेंज कैप पर किया कब्जा