खराब शुरुआत के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स को बड़ी राहत मिली है। टीम के स्टार पेसर अब स्क्वाड में शामिल होने जा रहे है।
IPL 2026: खराब फॉर्म से जूझ रही KKR को मिली बड़ी राहत, 18 करोड़ के स्टार खिलाड़ी की होगी टीम में वापसी
IPL 2026, Good News for KKR: आईपीएल 2026 में तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए शुरुआत किसी बुरे सपने से कम नहीं रही है। टीम ने अब तक खेले गए चार मुकाबलों में एक भी जीत हासिल नहीं की है और अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर पहुंच गई है। लगातार हार के चलते टीम के प्रदर्शन और रणनीति पर सवाल उठने लगे हैं।
हालांकि अब केकेआर के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है, जो टीम की वापसी की उम्मीदों को जिंदा रख सकती है। टीम के 18 करोड़ के स्टार तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना को आखिरकार खेलने की अनुमति मिल गई है और वह जल्द ही टीम से जुड़ने वाले हैं।
IPL 2026: सीएसके के खिलाफ वापसी की पूरी तैयारी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, केकेआर का अगला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 14 अप्रैल को खेला जाना है और इस मैच में पथिराना चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे। दिलचस्प बात यह है कि पथिराना इससे पहले सीएसके का ही हिस्सा रहे हैं और अब वह अपनी पुरानी टीम के खिलाफ ही इस सीजन का पहला मुकाबला खेल सकते हैं। चोट के कारण लंबे समय से बाहर चल रहे पथिराना अब पूरी तरह फिट बताए जा रहे हैं।
🚨 GREAT NEWS FOR KKR 🚨
— 𝘼𝙛𝙯𝙮𝙮 (@ItsAfzyy) April 12, 2026
Matheesha Pathirana has obtained his NOC from Sri Lanka Cricket, and is set to join KKR ahead of their next match against CSK, Cricbuzz has learnt.
(Cricbuzz) pic.twitter.com/JXr4D4BRlb
IPL 2026: गेंदबाजी को मिलेगी नई धार
आईपीएल 2026 में केकेआर की सबसे बड़ी कमजोरी उसकी गेंदबाजी रही है। टीम कई मुकाबलों में बड़े स्कोर का बचाव करने में नाकाम रही है, जिससे उसे लगातार हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में पथिराना की वापसी टीम के लिए बड़ा बदलाव ला सकती है। उनकी डेथ ओवरों में सटीक गेंदबाजी और अनोखा एक्शन बल्लेबाजों के लिए परेशानी खड़ी करता है।

IPL 2026: आईपीएल में कैसा है रिकॉर्ड?
पथिराना को केकेआर ने आईपीएल 2026 की मिनी नीलामी में 18 करोड़ रुपये की भारी कीमत देकर अपने साथ जोड़ा था। इससे पहले वह 2022 से 2025 तक चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल चुके हैं और अपने प्रदर्शन से खास पहचान बनाई थी। पथिराना के नाम आईपीएल में 32 मैचों में 47 विकेट दर्ज हैं, जो उनकी क्षमता को साफ दर्शाता है।
Read More: संजू सैमसन ने रचा इतिहास, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शतक जड़कर कोहली-रोहित के खास क्लब में मारी एंट्री
IPL 2026: अभिषेक शर्मा ने पोलार्ड-पूरन को एक झटके में छोड़ा पीछे, आईपीएल में रच दिया नया इतिहास