IPL 2026: आरसीबी स्क्वाड से जुड़े जोश हेजलवुड, लेकिन टीम को लगा बड़ा झटका, ये खिलाड़ी होगा बाहर

आईपीएल 2026 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को बड़ा झटका लगा है। नुवान तुषारा को फिटनेस टेस्ट में फेल होने के कारण एनओसी नहीं मिला, जिससे उनका खेलना मुश्किल हो गया है, हालांकि जोश हेजलवुड की वापसी से टीम को थोड़ी राहत मिली है।

iconPublished: 26 Mar 2026, 08:58 PM
iconUpdated: 26 Mar 2026, 09:07 PM

IPL 2026, RCB squad update: आईपीएल 2026 से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। टीम को एक तरफ बड़ी राहत मिली है, क्योंकि जोश हेजलवुड स्क्वाड से जुड़ गए हैं, लेकिन दूसरी तरफ एक और बड़ा झटका भी लग गया है।

दरअसल, श्रीलंका के तेज गेंदबाज नुवान तुषारा का आईपीएल 2026 में खेलना मुश्किल हो गया है। इससे टीम की गेंदबाजी संयोजन पर बड़ा असर पड़ सकता है, खासकर तब जब पहले से ही कुछ खिलाड़ी बाहर हो चुके हैं।

IPL 2026: श्रीलंका क्रिकेट के फैसले ने बढ़ाई मुश्किल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने नुवान तुषारा को नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (एनओसी) देने से इनकार कर दिया है। बोर्ड ने हाल ही में एक नई फिटनेस नीति लागू की है, जिसके तहत विदेशी लीग जैसे आईपीएल में खेलने से पहले खिलाड़ियों को कड़े फिटनेस टेस्ट पास करना जरूरी कर दिया गया है।

RCB Suffer Setback, Nuwan Thushara Ruled Out Of IPL 2026 As SLC Refuses NOC | Report | Republic World

बताया जा रहा है कि तुषारा इस टेस्ट के निर्धारित मानकों पर खरे नहीं उतर सके, जिसके चलते उन्हें क्लियरेंस नहीं मिला। अगर बोर्ड अपने फैसले पर कायम रहता है, तो आईपीएल 2026 में उनका खेलना लगभग नामुमकिन हो जाएगा।

IPL 2026: टेंशन में आरसीबी मैनेजमेंट

इस फैसले ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के मैनेजमेंट की चिंता बढ़ा दी है। रिपोर्ट्स के अनुसार, तुषारा का करीब 1.6 करोड़ रुपये का करार भी अब खतरे में पड़ सकता है। हालांकि इस पूरे मामले पर अभी तक फ्रेंचाइजी या लीग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

टीम की परेशानी इसलिए भी बढ़ गई है क्योंकि इससे पहले भारतीय तेज गेंदबाज यश दयाल भी इस सीजन से बाहर हो चुके हैं। लगातार गेंदबाजों के बाहर होने से टीम की गेंदबाजी रणनीति पर असर पड़ना तय है।

IPL 2026: बिना चोट के भी बाहर हुए तुषारा

दिलचस्प बात यह है कि नुवान तुषारा को कोई चोट नहीं है, फिर भी वह फिटनेस टेस्ट में फेल हो गए। श्रीलंका क्रिकेट ने अपने नए नियमों के तहत साफ कर दिया है कि केवल वही खिलाड़ी विदेशी लीग में खेल पाएंगे जो तय मानकों को पूरा करेंगे।

Read More: IPL 2026: सरकारी नौकरी के बाद रिंकू सिंह को KKR टीम में भी मिला बड़ा प्रमोशन, मिली बड़ी जिम्मेदारी

Ben Duckett ने छोड़ा दिल्ली कैपिटल्स का साथ; होगी कड़ी कार्रवाई, लगेगा बैन या मिलेगी और भी बड़ी सजा?

अब इस ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने दिया पाकिस्तान को धोखा, PSL छोड़ थामा IPL का साथ; धोनी की टीम से जुड़ा क्रिकेटर