IPL 2026 से पहले जसप्रीत बुमराह के COE पहुंचने की खबर से मुंबई इंडियंस की चिंता बढ़ गई है और उनकी फिटनेस पर सवाल खड़े हो गए हैं।
IPL 2026 से पहले मुंबई इंडियंस की बढ़ी टेंशन! चोटिल हुए जसप्रीत बुमराह? टूर्नामेंट से पहले पहुंचे COE
Table of Contents
आईपीएल 2026 की शुरुआत में अब गिनती के दिन ही बाकी हैं, लेकिन इस बीच मुंबई इंडियंस के लिए एक चिंता बढ़ाने वाली खबर सामने आई है। टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह अभी तक स्क्वाड से नहीं जुड़े हैं, जिससे फैंस के बीच बेचैनी साफ देखी जा रही है।
टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक पहले बुमराह को लेकर आई इस खबर ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। खासकर तब, जब वह हाल ही में टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम इंडिया के सबसे बड़े मैच विनर रहे थे। ऐसे में उनका टीम से दूर रहना मुंबई के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है।
IPL 2026: COE पहुंचने से बढ़ी चिंता, क्या फिर चोटिल हुए बुमराह?
रिपोर्ट्स के मुताबिक जसप्रीत बुमराह बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) पहुंचे हैं। वह अभी तक मुंबई इंडियंस के कैंप से नहीं जुड़े हैं, जिससे उनकी फिटनेस को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि बुमराह किसी चोट के कारण वहां गए हैं या यह सिर्फ एक रूटीन चेकअप है। लेकिन टीम से उनकी दूरी ने फैंस की चिंता जरूर बढ़ा दी है।

IPL 2026: वर्ल्ड कप के बाद मिला था अतिरिक्त आराम
मुंबई इंडियंस के हेड कोच महेला जयवर्धने ने हाल ही में बताया था कि टी20 वर्ल्ड कप खेलने वाले भारतीय खिलाड़ियों को अतिरिक्त आराम दिया गया है। टीम मैनेजमेंट चाहता है कि ये खिलाड़ी पूरी तरह फिट होकर आईपीएल में उतरें।
IPL 2026: पहले मैच से पहले जुड़ना जरूरी
मुंबई इंडियंस अपने आईपीएल 2026 अभियान की शुरुआत 29 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ करेगी। यह मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। ऐसे में टीम चाहेगी कि बुमराह जल्द से जल्द स्क्वाड से जुड़ें और मैच से पहले पर्याप्त प्रैक्टिस कर सकें। उनकी मौजूदगी टीम के गेंदबाजी आक्रमण की सबसे बड़ी ताकत है।

IPL 2026: वर्ल्ड कप फाइनल के हीरो रहे थे बुमराह
8 मार्च को खेले गए टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में जसप्रीत बुमराह ने शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने अहमदाबाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ चार विकेट लेकर भारत को खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई थी। उन्हें इस मैच के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया था।