IPL 2026: KKR के लिए बड़ी खुशखबरी, अब गेंदबाजी भी करेगा 25.20 करोड़ का स्टार खिलाड़ी; सामने आया बड़ा अपडेट

IPL 2026: कैमरन ग्रीन अब गेंदबाजी के लिए तैयार हैं, जिससे कोलकाता नाइट राइडर्स को इस टूर्नामेंट संतुलन और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

iconPublished: 08 Apr 2026, 11:14 PM
iconUpdated: 08 Apr 2026, 11:21 PM

IPL 2026, Good News for KKR: आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स की शुरुआत बेहद निराशाजनक रही है। टीम अब तक खेले गए मुकाबलों में जीत हासिल नहीं कर पाई है, जिससे उनके प्रदर्शन पर सवाल उठने लगे हैं।

दो मुकाबलों में हार और एक मैच बारिश के कारण रद्द होने के बाद टीम दबाव में है, लेकिन अब अगले मुकाबले से पहले एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने केकेआर खेमे में नई उम्मीद जगा दी है।

IPL 2026: केकेआर के लिए बड़ी खुशखबरी

कोलकाता नाइट राइडर्स के सबसे महंगे खिलाड़ी कैमरन ग्रीन अब गेंदबाजी करते हुए नजर आ सकते हैं। 25.20 करोड़ रुपये में खरीदे गए इस ऑलराउंडर ने अब तक इस सत्र में सिर्फ बल्लेबाज के रूप में ही भूमिका निभाई थी। लेकिन अब टीम प्रबंधन को भरोसा है कि वह अगले मुकाबले में गेंद से भी योगदान देंगे, जिससे टीम को संतुलन मिलेगा और गेंदबाजी आक्रमण मजबूत होगा।

IPL 2026: चोट से उबरकर वापसी को तैयार

कैमरन ग्रीन को कमर के निचले हिस्से में चोट के कारण गेंदबाजी से दूर रखा गया था। इसी वजह से शुरुआती मुकाबलों में उन्हें गेंद नहीं सौंपी गई। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने पहले ही संकेत दिए थे कि वह धीरे-धीरे अपनी गेंदबाजी का भार बढ़ा रहे हैं और करीब 10 से 12 दिनों में वापसी कर सकते हैं। अब यह समय पूरा हो चुका है और टीम प्रबंधन का मानना है कि वह पूरी तरह तैयार हैं

Blessing Muzarabani celebrates his maiden IPL wicket with Cameron Green, Kolkata Knight Riders vs Sunrisers Hyderabad, IPL, Kolkata, April 2, 2026

IPL 2026: टीम संतुलन पर पड़ा असर

ग्रीन की गेंदबाजी न होने का असर टीम के संतुलन पर साफ दिखाई दिया। कोलकाता को अपने शुरुआती मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा, जबकि एक मैच बारिश के कारण धुल गया। एक ऑलराउंडर के तौर पर ग्रीन की भूमिका बेहद अहम होती है, और उनके बिना टीम को अतिरिक्त गेंदबाजों पर निर्भर रहना पड़ा।

IPL 2026: बल्लेबाजी में भी नहीं चला बल्ला

अब तक के मुकाबलों में कैमरन ग्रीन बल्ले से भी कुछ खास नहीं कर पाए हैं। उन्होंने तीन पारियों में 18, 2 और 4 रन बनाए हैं। ऊपरी क्रम में बल्लेबाजी करने के बावजूद वह अपनी शुरुआत को बड़े स्कोर में नहीं बदल सके। ऐसे में अब उनसे उम्मीद होगी कि वह गेंद और बल्ले दोनों से योगदान देकर टीम को पहली जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाएं।

Read More: Bumrah vs Vaibhav: यॉर्कर किंग और राइजिंग स्टार के बीच टक्कर, किस 'धुरंधर' का दिखेगा दम?

MI vs RR: मुंबई या राजस्थान, हेड-टू-हेड रिकॉर्ड में किसका पलड़ा भारी?

मुश्किलों में घिरी दिल्ली कैपिटल्स, डीसी फैंस को करना होगा; 11.75 करोड़ वाले गेंदबाज की वापसी में लगेगा वक्त