CSK ने दो अनकैप्ड खिलाड़ियों के लिए खोली तिजोरी, राहुल चाहर को भी खरीदा; सरफराज खान की 3 साल बाद वापसी, Chennai Super Kings का फुल स्क्वॉड

Chennai Super Kings Full Squad For IPL 2026: आईपीएल 2026 के लिए चेन्नई सुपर किंग्स ने अपना फुल स्क्वॉड तैयार कर लिया है। इस बार सीएसके ऑक्शन में नए अंदाज कलेवर के साथ नजर आई।

icon द्वारा Shubhamvada
iconPublished: 16 Dec 2025, 09:44 PM
iconUpdated: 16 Dec 2025, 11:34 PM

IPL 2026, Chennai Super Kings Full Squad: आईपीएल 2025 में बुरी तरह से फेल हुई चेन्नई सुपर किंग्स इस ऑक्शन में 9 खिलाड़ियों की तलाश में उतरी थी। टीम के पास 43.4 करोड़ का बड़ा पर्स भी था। फ्रेंचाइजी ने इस बार के ऑक्शन में युवा खिलाड़ियों पर भी सबसे ज्यादा निवेश किया।

उन्होंने भारत की छोटी-छोटी लीग्स में कमाल करने वाले खिलाड़ियों पर करोड़ों खर्च किया है। जिसके कारण ही अब टीम छठी बार चैंपियन बनने के लिए तैयार नजर आ रही है। टीम के पास अंत में 2.40 करोड़ बच भी गए।

नई रणनीति के साथ उतरी Chennai Super Kings

चेन्नई सुपरकिंग्स इस बार की नीलामी में बदली हुई रणनीति के साथ उतरी थी। टीम ने अनकैप्ड कार्तिक शर्मा और प्रशांत वीर पर मोटी बोली लगाई। दोनों खिलाड़ियों को 14.20 करोड़ रुपये में खरीदा गया है। इसके अलावा टीम ने वेस्टइंडीज के स्टार खिलाड़ी अकील हुसैन पर भी दो करोड़ रुपये खर्च किए। इसके बाद सीएसके ने राहुल चाहर पर 5.20 करोड़ की बोली लगाई। CSK ने चाहर के बाद मैथ्यू शॉर्ट को 1.50 करोड़, मैट हेनरी 2 करोड़, सरफराज खान 75 लाख में खरीद डाला।

Chennai Super Kings ने इन खिलाड़ियों को खरीदा

  • कार्तिक शर्मा- 14.20 करोड़
  • प्रशांत वीर- 14.20 करोड़
  • अकील हुसैन- 2 करोड़
  • मैथ्यू शॉर्ट-1.50 करोड़
  • अमन खान- 40 लाख
  • सरफराज खान- 75 लाख
  • राहुल चाहर- 5.20 करोड़
  • मैट हेनरी- 2 करोड़
  • जकारी फ़ॉल्केस- 75 लाख

Chennai Super Kings के रिटेन किए गए खिलाड़ी

रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, महेंद्र सिंह धोनी, उर्विल पटेल, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, रामकृष्ण घोष, नूर अहमद, खलील अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह, नाथन एलिस, श्रेयस गोपाल, मुकेश चौधरी।

Chennai Super Kings In IPL 2026 Auction
Chennai Super Kings In IPL 2026 Auction

IPL 2026 के लिए CSK का फुल स्क्वॉड

ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेविस, महेंद्र सिंह धोनी, उर्विल पटेल, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, रामकृष्ण घोष, नूर अहमद, खलील अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह, नाथन एलिस, श्रेयस गोपाल, मुकेश चौधरी, संजू सैमसन, अकील हुसैन, प्रशांत वीर, कार्तिक शर्मा, मैथ्‍यू शॉर्ट, अमन खान, सरफराज खान, मैट हेनरी, राहुल चाहर, जकारी फ़ॉल्केस।

Read More: Akeal Hosein: अकील हुसैन ने 12 साल पहले देखा था रवींद्र जडेजा बनने का ख्वाब, CSK ने किया पूरा; पुराना पोस्ट वायरल

आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड प्लेयर्स की लिस्ट, प्रशांत वीर ने तोड़ दिया सबका रिकॉर्ड; CSK ने खरीदा

IPL 2026 Auction में नहीं दिखी पंजाब किंग्स की मालकिन प्रीति जिंटा, ये शख्स निभा रहा नीलामी में अहम भूमिका