IPL 2026: लगातार 3 हार के बावजूद CSK की प्लेऑफ उम्मीद जिंदा, इतने मैच जीतना होगा जरूरी; समझिए पूरा समीकरण

लगातार तीन हार के बावजूद चेन्नई सुपरकिंग्स की प्लेऑफ की उम्मीदें अभी जिंदा हैं। टीम को बचे हुए मैचों में कम से कम 8 जीत दर्ज करनी होंगी, वहीं गेंदबाजी, मिडिल ऑर्डर और धोनी की वापसी जैसे बदलाव उनके सीजन की दिशा बदल सकते हैं।

iconPublished: 06 Apr 2026, 05:56 PM
iconUpdated: 06 Apr 2026, 06:06 PM

IPL 2026, CSK Qualification scenario: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपरकिंग्स की शुरुआत उम्मीदों के बिल्कुल उलट रही है। पांच बार की चैंपियन टीम ने सीजन के शुरुआती मुकाबलों में लगातार तीन हार झेली है, जिससे अंक तालिका में उनकी स्थिति कमजोर नजर आ रही है। राजस्थान रॉयल्स, पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मिली हार ने टीम के आत्मविश्वास को जरूर झटका दिया है, लेकिन प्लेऑफ की उम्मीदें अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई हैं।

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या चेन्नई सुपरकिंग्स इस खराब शुरुआत के बाद वापसी कर सकती है? आईपीएल के इतिहास को देखें तो कई टीमों ने खराब शुरुआत के बावजूद जोरदार वापसी की है। ऐसे में CSK के पास भी मौका है, लेकिन इसके लिए उन्हें अब हर मैच को ‘करो या मरो’ की तरह खेलना होगा और कुछ बड़े बदलाव करने होंगे।

IPL 2026: प्लेऑफ में पहुंचने के लिए कितनी जीत जरूरी?

आईपीएल (IPL 2026) के मौजूदा फॉर्मेट को देखें तो किसी भी टीम को प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए आमतौर पर 16 अंक यानी कम से कम 8 जीत की जरूरत होती है। चेन्नई सुपरकिंग्स तीन मैच हार चुकी है, ऐसे में अगर टीम 14 मैच खेलती है तो उसे बचे हुए 11 मुकाबलों में से कम से कम 8 जीत दर्ज करनी होंगी।

Ruturaj Gaikwad gets Sanju Samson's input, Chennai Super Kings vs Punjab Kings, IPL 2026, Chennai, April 3, 2026

यानि अब CSK के पास ज्यादा गलती की गुंजाइश नहीं है। 7 जीत के साथ भी कुछ टीमें क्वालिफाई कर जाती हैं, लेकिन इसके लिए नेट रन रेट और अन्य टीमों के परिणामों पर निर्भर रहना पड़ेगा। इसलिए चेन्नई के लिए सुरक्षित रास्ता यही है कि वो कम से कम 8 मुकाबले जीतकर सीधे प्लेऑफ की दौड़ में बनी रहे।

IPL 2026: गेंदबाजी में बदलाव है सबसे जरूरी

चेन्नई सुपर किंग्स की सबसे बड़ी कमजोरी इस सीजन में उनकी गेंदबाजी रही है। खासकर डेथ ओवर्स में टीम लगातार रन लुटा रही है, वहीं पावरप्ले में भी विकेट लेने में नाकाम रही है। ऐसे में टीम को अपनी बॉलिंग यूनिट में बदलाव करना बेहद जरूरी हो गया है।

Sarfaraz Khan and Shivam Dube added 38 off 18 balls, Chennai Super Kings vs Punjab Kings, IPL 2026, Chennai, April 3, 2026

अकील होसैन जैसे अनुभवी लेफ्ट-आर्म स्पिनर को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जा सकता है। उनके पास टी20 का लंबा अनुभव है और पावरप्ले में किफायती गेंदबाजी करने की क्षमता भी है। इसके अलावा तेज गेंदबाज रामाकृष्ण घोष को भी डेथ ओवर्स में आजमाया जा सकता है।

IPL 2026: मिडिल ऑर्डर में संतुलन बनाना होगा

सीएसके का मिडिल ऑर्डर भी इस सीजन (IPL 2026) में लड़खड़ाता नजर आया है। कार्तिक शर्मा और प्रशांत वीर जैसे नए खिलाड़ियों को मौका दिया गया है, लेकिन अनुभव की कमी साफ दिखाई दे रही है। ऐसे में टीम को मिडिल ऑर्डर में एक विस्फोटक और भरोसेमंद बल्लेबाज की जरूरत है। यहीं पर डेवाल्ड ब्रेविस की एंट्री अहम साबित हो सकती है। उनकी आक्रामक बल्लेबाजी मिडिल ओवर्स में मैच का रुख बदलने की क्षमता रखती है। अगर वो फिट होकर टीम में लौटते हैं, तो CSK की बल्लेबाजी को मजबूती मिलेगी।

IPL 2026: धोनी की वापसी बदल सकती है खेल

महेंद्र सिंह धोनी की मौजूदगी हमेशा से चेन्नई सुपरकिंग्स की सबसे बड़ी ताकत रही है। भले ही उनकी उम्र बढ़ चुकी हो, लेकिन मैदान पर उनकी रणनीति और फैसले लेने की क्षमता आज भी बेमिसाल है। धोनी की वापसी से न सिर्फ टीम का मनोबल बढ़ेगा, बल्कि विकेट के पीछे से उनकी कप्तानी गेंदबाजों के प्रदर्शन में भी सुधार ला सकती है। मैच के अहम मौकों पर उनके फैसले CSK के लिए गेम चेंजर साबित हो सकते हैं।

Read More: Sarfaraz Khan की फिफ्टी के दीवाने हुए विराट कोहली, CSK बल्लेबाज के आउट होने के बाद जो किया; वो हो रहा VIRAL

Sanju Samson को क्या हुआ? वर्ल्ड कप के बाद IPL में हो रहे फुस्स; CSK कोच ने बताई सैमसन के गिरती फॉर्म की वजह

KKR vs PBKS: कोलकाता में फैंस का मजा होगा किरकिरा? बारिश कर सकती है मैच रद्द! मौसम को लेकर आया बड़ा अपडेट