IPL 2026: कैमरन ग्रीन की गेंदबाजी पर बना हुआ सस्पेंस, KKR के कोच ने दिया बड़ा अपडेट

IPL 2026 के बीच KKR के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन की गेंदबाजी को लेकर सस्पेंस बना हुआ है। कोच अभिषेक नायर ने उनकी चोट पर अपडेट दिया।

iconPublished: 01 Apr 2026, 11:56 PM
iconUpdated: 02 Apr 2026, 12:04 AM

IPL 2026, Cameron Green update: भारतीय प्रीमियर लीग 2026 के बीच कोलकाता नाइट राइडर्स के कैंप से एक अहम अपडेट सामने आया है, जिसने टीम मैनेजमेंट के साथ-साथ फैंस की भी चिंता बढ़ा दी है। टीम के महंगे ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन अब तक गेंदबाजी नहीं कर पाए हैं और उनकी फिटनेस को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं।

कोलकाता नाईट राइडर्स के हेड कोच अभिषेक नायर ने ग्रीन की स्थिति को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि ग्रीन का गेंदबाजी न कर पाना दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन टीम उन्हें लंबे समय की योजना का हिस्सा मानकर चल रही है।

IPL 2026: कैमरन ग्रीन की गेंदबाजी पर अपडेट

प्रेस कॉन्फ्रेंस में अभिषेक नायर ने बताया कि कैमरन ग्रीन फिलहाल लोअर बैक इंजरी से जूझ रहे हैं, जिस वजह से वह गेंदबाजी नहीं कर पा रहे हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अनुसार ग्रीन को गेंदबाजी शुरू करने में अभी 10-12 दिन का समय लग सकता है।

Cricket Australia claims that KKR was completely aware of Cameron Green's bowling situation | Cricket News - The Indian Express

IPL 2026: रसेल के विकल्प के रूप में देखा जा रहा ग्रीन

अभिषेक नायर ने यह भी खुलासा किया कि टीम ने ऑक्शन के दौरान ही कैमरन ग्रीन को आंद्रे रसेल के विकल्प के रूप में देखा था। उन्होंने कहा कि टीम मैनेजमेंट को ग्रीन में वह क्षमता नजर आती है, जो रसेल की भूमिका को आगे बढ़ा सकती है। KKR ने ग्रीन को पिछले ऑक्शन में 25.2 करोड़ रुपये की बड़ी रकम में खरीदा था, जो यह दिखाता है कि फ्रेंचाइजी उन्हें अपने भविष्य का अहम हिस्सा मानती है।

IPL 2026: वरुण चक्रवर्ती को मिला कोच का समर्थन

नायर ने टीम के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती का भी समर्थन किया, जो हाल के मैचों में अपनी लय में नजर नहीं आए हैं। उन्होंने कहा कि वरुण मानसिक रूप से मजबूत हैं और यह उनका सबसे कठिन समय नहीं है। कोच को भरोसा है कि वरुण जल्द ही अपनी फॉर्म में वापसी करेंगे और टीम के लिए मैच जिताने वाले प्रदर्शन करेंगे।

Cricket Australia Responds As Ajinkya Rahane Points To Board On Cameron Green Row | Cricket News

IPL 2026: SRH के खिलाफ चुनौतीपूर्ण मुकाबला

कोलकाता नाइट राइडर्स को अब 2 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ ईडन गार्डन्स में मुकाबला खेलना है। इस मैच में टीम को कैमरन ग्रीन की गैरमौजूदगी में सही संतुलन बनाना होगा। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि KKR किस कॉम्बिनेशन के साथ मैदान पर उतरती है और क्या टीम बिना ग्रीन की गेंदबाजी के भी संतुलन बना पाती है या नहीं।

Read More: 'बेंच पर बैठने नहीं आया...' अर्जुन तेंदुलकर ने क्यों छोड़ा मुंबई इंडियंस का साथ? IPL 2026 के बीच पहली बार तोड़ी चुप्पी