आईपीएल 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका लगा है, जहां बेन डकेट ने इंटरनेशनल क्रिकेट पर फोकस करने के लिए टूर्नामेंट से नाम वापस ले लिया।
IPL 2026: हैरी ब्रूक के बाद इस इंग्लिश खिलाड़ी ने दिल्ली कैपिटल्स को दिया धोखा, टूर्नामेंट शुरू होने से पहले लिया अपना नाम वापिस
Table of Contents
आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले दिल्ली कैपिटल्स को एक और बड़ा झटका लगा है। पहले हैरी ब्रूक और अब एक और इंग्लिश खिलाड़ी के नाम वापस लेने से टीम की योजनाओं पर असर पड़ा है। टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक पहले इस तरह के फैसले फ्रेंचाइजी के लिए चिंता का विषय बन जाते हैं।
दिल्ली कैपिटल्स ने इस बार नीलामी में कई नए खिलाड़ियों को जोड़कर मजबूत टीम बनाने की कोशिश की थी, लेकिन अब एक के बाद एक विदेशी खिलाड़ियों के हटने से टीम का संतुलन बिगड़ता नजर आ रहा है। खासकर इंग्लैंड के खिलाड़ियों के फैसलों ने फ्रेंचाइजी को मुश्किल में डाल दिया है।
बेन डकेट ने लिया IPL 2026 से नाम वापस
इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट, जिन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2026 की नीलामी में खरीदा था, उन्होंने टूर्नामेंट से हटने का फैसला किया है। डकेट ने इंटरनेशनल क्रिकेट पर फोकस करने के लिए यह कदम उठाया है।

उन्होंने साफ तौर पर कहा कि यह फैसला लेना आसान नहीं था, लेकिन अपने करियर को ध्यान में रखते हुए उन्हें यह सही लगा। हालांकि, उनके इस फैसले से दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा नुकसान हुआ है, क्योंकि टीम उनसे टॉप ऑर्डर में अहम भूमिका की उम्मीद कर रही थी।
IPL 2026: नियमों के तहत झेलना पड़ सकता है बैन
बेन डकेट के इस फैसले का एक बड़ा असर उनके आईपीएल करियर पर भी पड़ सकता है। बीसीसीआई के नियमों के अनुसार, अगर कोई खिलाड़ी बिना उचित कारण के नीलामी के बाद नाम वापस लेता है, तो उसे दो सीजन का बैन झेलना पड़ता है। ऐसे में डकेट अब 2029 तक आईपीएल से बाहर रह सकते हैं। इससे पहले हैरी ब्रूक भी इसी तरह नाम वापस लेने के कारण बैन झेल चुके हैं, जो इंग्लैंड के खिलाड़ियों के लिए एक चेतावनी जैसा है।

IPL 2026: डकेट ने दिया बयान
बेन डकेट ने ‘द टेलीग्राफ’ से बातचीत में कहा कि यह उनके लिए बेहद कठिन निर्णय था। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स और फैंस से माफी भी मांगी। उन्होंने कहा, “आईपीएल दुनिया की सबसे बड़ी लीग है और इसमें खेलना हर खिलाड़ी का सपना होता है। लेकिन मैंने अपने करियर को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है।” उन्होंने यह भी उम्मीद जताई कि भविष्य में उन्हें आईपीएल में खेलने का मौका मिल सकता है।
IPL 2026 में किस पोजिशन पर खेलेंगे केएल राहुल?