IPL 2026 Auction: आईपीएल 2026 के ऑक्शन में कुल 359 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी। तो आइए जानते हैं इसमें सबसे कम उम्र और सबसे उम्रदराज खिलाड़ी कौन है।
IPL 2026 Auction: ऑक्शन में हिस्सा लेने वाले सबसे कम उम्र और उम्रदराज खिलाड़ी, दोनों में 21 साल का फर्क
IPL 2026 Auction Oldest And Youngest Player: आईपीएल 2026 के लिए मिनी ऑक्शन कल यानी 16 दिसंबर, रविवार को होना है। ऑक्शन के लिए कुल 1390 खिलाड़ियों ने रजिस्टर किया था, जिसमें 359 को चुना गया है। तो आइए जानते हैं कि इन खिलाड़ियों में सबसे उम्रदराज और सबसे कम उम्र का खिलाड़ी कौन है।
दोनों में 21 साल का फर्क (IPL 2026 Auction)
बता दें कि सबसे कम उम्र वाले और उम्रदराज खिलाड़ियों की उम्र में पूरे 21 साल का फर्क है। तो आइए जानते हैं कि दोनों खिलाड़ी कौन हैं और उनका ताल्लुक कहां से है। क्यां दोनों खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके हैं या नहीं।
सबसे कम उम्र का खिलाड़ी (IPL 2026 Auction)
ऑक्शन में हिस्सा लेने वाले सबसे कम उम्र खिलाड़ी का नाम वाहिदुल्लाह जादरान है, जो अफगानिस्तान के एक स्पिनर हैं, जिन्होंने अब तक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है। उनकी मौजूदा उम्र 18 साल है। वह अफगानिस्तान की अंडर-19 टीम का हिस्सा हैं। इसके अलावा वह इंटरनेशनल लीग टी20 में खेलते हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि जादरान पर कौन सी टीम बोली लगाती है।

वाहिदुल्लाह जादरान का करियर (IPL 2026 Auction)
वाहिदुल्लाह जादरान के करियर पर नजर डालें, तो अब तक उन्होंने 19 टी20 मुकाबले खेल लिए हैं। इन मैचों की 19 पारियों में गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 16.32 की औसत से 28 विकेट लिए हैं, जिसमें बेस्ट फिगर 4/22 का रहा।
उम्रदराज खिलाड़ी
ऑक्शन में हिस्सा लेने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी का नाम जलज सक्सेना है। भारतीय खिलाड़ी जलज की मौजूदा उम्र 39 साल है। वह भी एक अनकैप्ड खिलाड़ी हैं यानी उन्हें अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेलने का मौका नहीं मिला है। वह मध्य प्रदेश के लिए घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। इसके अलावा वह दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स का हिस्सा रह चुके हैं लेकिन अब तक आईपीएल डेब्यू का मौका नहीं मिला है।

जलज सक्सेना का करियर
बात करें जलज के करियर की, तो अब तक उन्होंने 155 फर्स्ट क्लास, 109 लिस्ट-ए और 79 टी20 मुकाबले खेल लिए हैं। ऑलराउंडर जलज ने अब तक फर्स्ट क्लास में 7202 रन बनाए और 496 विकेट लिए। इसके अलावा लिस्ट-ए की 94 पारियों में उन्होंने 2056 रन बनाए और 123 विकेट लिए। बाकी टी20 में 709 रन बनाए और 86 विकेट लिए।
Read more: IPL 2026 Auction से पहले CSK ने किया बड़ा कारनामा, इन 3 गेंदबाजों पर खर्च किए 20 करोड़ रुपए
पाकिस्तान ने फिर मारी अपने पैर पर कुल्हाड़ी! IPL से होगी PSL की टक्कर? मोहसिन नकवी ने की बड़ी घोषणा