IPL 2026 Auction: आईपीएल 2026 के लिए मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को होगा। तो आइए जानते हैं कि भारतीय समय के अनुसार ऑक्शन की शुरुआत कितने बजे से होगी।
IPL 2026 Auction: कितने बजे से होगी ऑक्शन की शुरुआत? भारत में टीवी और मोबाइल पर कैसे देखें लाइव? मिलेगी हर एक डिटेल
IPL 2026 Auction: आईपीएल 2026 के लिए मिनी ऑक्शन कल यानी 16 दिसंबर, मंगलवार को होगा। इस बार का ऑक्शन अबू धाबी में होगा, जिसके लिए फैंस काफी ज्यादा उत्साहित नजर आ रहे हैं। एक सवाल यह भी उठ रहा है कि अबू धाबी में होने वाला ऑक्शन भारत में किस वक्त शुरू होगा? भारत और अबू धाबी के टाइम में कुल डेढ़ घंटे का फर्क है।
इसके अलावा फैंस के मन में एक सवाल यह भी खड़ा हो रहा है कि वो इस मिनी ऑक्शन भारत में टीवी और मोबाइल पर कैसे लाइव देख पाएंगे। मौजूदा वक्त में ज्यादातर चीजें मोबाइल पर ही देखी जाती है। ऐसे में फैंस यह जानने के लिए काफी उत्सुक होंगे कि ऑक्शन की लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगी।
कितने बजे से शुरू होगा ऑक्शन? (IPL 2026 Auction)
तो आपको बता दें कि भारतीय समय के अनुसार मिनी ऑक्शन की शुरुआत दोपहर में 2:30 बजे से होगी।
The gavel drops tomorrow! 🔨💰
— IndianPremierLeague (@IPL) December 15, 2025
The #TATAIPLAuction 2026 is almost here 🥳
Follow the #TATAIPL Auction tomorrow on https://t.co/4n69KTSZN3 💻 pic.twitter.com/oYvUBaBwMJ
टीवी पर कहां देखें लाइव? (IPL 2026 Auction)
ऑक्शन को भारत में टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के जरिए लाइव प्रसारित किया जाएगा।
कहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग? (IPL 2026 Auction)
ऑक्शन को भारत में जियोहॉटस्टार के जरिए लाइव स्ट्रीम किया जाएगा, जिसके जरिए आप ऑक्शन को मोबाइल पर लाइव देख पाएंगे।

ऑक्शन में कितने खिलाड़ी? (IPL 2026 Auction)
गौरतलब है कि ऑक्शन में कुल 359 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी। इसमें कुल 246 भारतीय और 113 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। इन खिलाड़ियों के जरिए कुल 10 खिलाड़ियों कुल 77 स्लॉट्स खाली भरे जाएंगे, जिसमें 31 विदेशी खिलाड़ियों के स्लॉट्स हैं।
पिछली बार लगी थी सबसे बड़ी बोली
पिछले यानी 2025 के मेगा ऑक्शन में सबसे बड़ी बोली लगने का रिकॉर्ड कायम हुआ था। लखनऊ सुपर जायंट्स ने भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को 27 करोड़ रुपये की कीमत देकर अपनी टीम का हिस्सा बनाया था। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे। स्टार्क को 2024 के ऑक्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा था।
Read more: पाकिस्तान ने फिर मारी अपने पैर पर कुल्हाड़ी! IPL से होगी PSL की टक्कर? मोहसिन नकवी ने की बड़ी घोषणा
BCCI ने अपनाया सख्त रवैया, खिलाड़ियों के लिए जारी किया नया फरमान; हर हाल में खेलने होंगे ये 2 मैच