IPL 2026 Auction, Cameron Green: आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में केकेआर ने बड़ी बोली लगाकर कैमरून ग्रीन को खरीद लिया।
IPL 2026 Auction, Cameron Green: कैमरून ग्रीन ने तोड़ा रिकॉर्ड, आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने; KKR ने लगाई बड़ी बोली
IPL 2026 Auction, Cameron Green: आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन (Cameron Green) को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 25.20 करोड़ में खरीदा। इसके साथ ग्रीन आईपीएल इतिहास में बिकने वाले सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी बन गए। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्हें केकेआर ने 24.75 करोड़ में खरीदा था।
इस बार भी केकेआर ने सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी को खरीदने के रिकॉर्ड बनाया। बता दें कि ग्रीन 2025 के आईपीएल में पीठ की इंजरी के चलते नहीं खेल सके थे। अब केकेआर ने उन पर बड़ी बोली लगाई। वेंकटेश अय्यर और आंद्रे रसेल को छोड़ने वाली केकेआर ने बड़ा हाथ मारा है। गौर करने वाली बात यह भी है कि केकेआर सबसे ज्यादा पर्स के साथ ऑक्शन में उतरी है।

कैमरून ग्रीन का आईपीएल करियर (Cameron Green)
ग्रीन ने अब तक आईपीएल के 2 सीजन खेले हैं। उन्होंने 2023 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए आईपीएल डेब्यू किया था। इसके बाद 2024 में वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का हिस्सा बने थे। मुंबई के लिए ग्रीन ने 452 रन बनाए थे और 10 विकेट लिए थे। इसके अलावा आरसीबी के लिए उन्होंने 255 रन बनाए थे और 16 विकेट अपने खाते में डाले थे।
ऑस्ट्रेलिया के लिए तीनों फॉर्मेट खेलते हैं (Cameron Green)
ग्रीन ऑस्ट्रेलिया के उन चुनिंदा खिलाड़ियों में शुमार हैं, जो तीनों फॉर्मेट में खेलते हैं। अब तक ग्रीन 34 टेस्ट, 31 वनडे और 21 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुके हैं।

ग्रीन का टी20 करियर
बात करें ग्रीन के टी20 करियर की, तो अब तक उन्होंने 63 मुकाबले खेल लिए हैं। इन मैचों की 57 पारियों में बैटिंग करते हुए ग्रीन ने 33.35 की औसत और 151.07 के स्ट्राइक रेट से 1334 रन बनाए। इसके अलावा 42 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 34.42 की औसत से 28 विकेट लिए हैं। इस दौरान उनकी इकॉनमी 9.05 की रही।
श्रीलंका को वर्ल्ड कप जीतने वाले कप्तान ने किया बड़ा घोटाला! भ्रष्टाचार के मामले में होंगे गिरफ्तार?