IPL 2026 Auction: आईपीएल 2026 के लिए कल यानी 16 दिसंबर को मिली ऑक्शन होगा। ऑक्शन में कुल 359 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी।
IPL 2026 Auction: ऑक्शन में 359 खिलाड़ियों पर लगेगी बोली, जानें कितने भारतीय, विदेशी, कैप्ड और अनकैप्ड प्लेयर मौजूद?
IPL 2026 Auction: आईपीएल 2026 के लिए मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर, मंगलवार को होना है। यह ऑक्शन अबू धाबी की सरजमीं पर होगा, जिसके लिए कैंस काफी ज्यादा उत्साहित नजर आ रहे हैं। ऑक्शन में कुल 359 खिलाड़ियों पर बोली लगेगी। तो आइए जानते हैं कि इन खिलाड़ियों में कितने भारतीय, कितने विदेशी, कितने कैप्ड और कितने अनकैप्ड प्लेयर्स मौजूद हैं।
ऑक्शन में दुनिया के अलग-अलग कोनों से खिलाड़ियों ने अपना नाम दिया है। क्रिकेट जगत में मौजूद लगभग हर एक खिलाड़ी क्रिकेट की सबसे बड़ी लीग आईपीएल खेलने का सपना रखता है। तो आइए जानते हैं कि खिलाड़ियों का पूरा ब्रेकडाउन क्या है।
कितने भारतीय और विदेशी? (IPL 2026 Auction)
बता दें कि बोली लगने वाले 359 खिलाड़ियों में 246 भारतीय खिलाड़ी हैं। इसके अलावा 113 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं।

कितने कैप्ड और अनकैप्ड खिलाड़ी? (IPL 2026 Auction)
359 खिलाड़ियों में 114 कैप्ड खिलाड़ी हैं यानी जिन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेला है। वहीं लिस्ट में 230 अनकैप्ड और 15 विदेशी अनकैप्ड खिलाड़ी हैं। अनकैप्ड वो खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अब तक अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेला है। बता दें कि ऑक्शन के लिए कुल 1390 खिलाड़ियों ने रजिस्टर किया था, जिसमें 359 खिलाड़ियों का ही चयन किया गया।
कितने स्लॉट खाली? (IPL 2026 Auction)
सभी टीमों के पास कुल मिलाकर 77 स्लॉट्स खाली हैं, जिसमें 31 विदेशी स्लॉट्स हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी टीम सबसे बड़ी बोली लगाकर अपने-अपने स्लॉट को भरती है।

कितने सेट में लगेगी बोली?
359 खिलाड़ियों को कुल 42 सेट्स में बांटा गया है। इन सेट्स को बल्लेबाज, गेंदबाज, ऑलराउंडर्स और विकेटकीपर के हिसाब से बांटा गया है। सभी सेट को एक नंबर दिया गया है और उसी नंबर के हिसाब से ऑक्शन होगा।
क्या ऋषभ पंत का टूटेगा रिकॉर्ड
पिछले यानी 2025 के मेगा ऑक्शन में ऋषभ पंत सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे। पंत को लखनऊ सुपर जायंट्स ने 27 करोड़ रुपये की भारी कीमत में खरीदा था।
Read more: पाकिस्तान ने फिर मारी अपने पैर पर कुल्हाड़ी! IPL से होगी PSL की टक्कर? मोहसिन नकवी ने की बड़ी घोषणा