IPL 2026: अभिषेक शर्मा ने पोलार्ड-पूरन को एक झटके में छोड़ा पीछे, आईपीएल में रच दिया नया इतिहास

अभिषेक शर्मा ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 26 गेंदों में 74 रनों की विस्फोटक पारी खेलते हुए आईपीएल इतिहास में 250+ स्ट्राइक रेट से सबसे ज्यादा फिफ्टी प्लस स्कोर बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

iconPublished: 11 Apr 2026, 11:07 PM
iconUpdated: 11 Apr 2026, 11:13 PM

IPL 2026, Abhishek Sharma new record: आईपीएल 2026 सीजन में आखिरकार अभिषेक शर्मा अपने बल्ले का कमाल दिखाने में कामयाब रहे। शुरुआती तीन मुकाबलों में बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहने के बाद उनके फॉर्म पर सवाल उठने लगे थे, लेकिन चौथे मैच में उन्होंने आलोचकों को करारा जवाब दिया।

पंजाब किंग्स के खिलाफ खेले गए इस मुकाबले में अभिषेक ने अपने आक्रामक अंदाज का शानदार नमूना पेश किया। उन्होंने सिर्फ 26 गेंदों में 74 रन ठोक दिए, जिसमें 8 गगनचुंबी छक्के शामिल रहे। उनकी इस पारी ने न सिर्फ टीम को मजबूती दी, बल्कि उन्हें रिकॉर्ड बुक में भी खास जगह दिला दी।

IPL 2026: 5वीं बार 250+ स्ट्राइक रेट से खेली फिफ्टी प्लस पारी

अभिषेक शर्मा की इस 74 रन की पारी का स्ट्राइक रेट 264.29 रहा, जो अपने आप में बेहद खास है। इसी के साथ उन्होंने आईपीएल इतिहास में पांचवीं बार 250 या उससे अधिक स्ट्राइक रेट से 50+ रन बनाने का कारनामा कर दिखाया। इस उपलब्धि के साथ अभिषेक ने कायरन पोलार्ड और निकोलस पूरन को पीछे छोड़ दिया। इससे पहले ये तीनों खिलाड़ी चार-चार पारियों के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर थे, लेकिन अब अभिषेक अकेले नंबर-1 बन गए हैं।

Abhishek Sharma brought up his fifty in the fifth over, Punjab Kings vs Sunrisers Hyderabad, IPL 2026, New Chandigarh, April 11, 2026

IPL 2026: इस खास लिस्ट में टॉप पर पहुंचे अभिषेक

आईपीएल में 250+ स्ट्राइक रेट से सबसे ज्यादा बार फिफ्टी प्लस पारी खेलने वाले खिलाड़ियों की सूची में अब अभिषेक शर्मा शीर्ष पर काबिज हैं।

  • अभिषेक शर्मा – 5 पारियां
  • कायरन पोलार्ड – 4 पारियां
  • निकोलस पूरन – 4 पारियां
  • वैभव सूर्यवंशी – 3 पारियां
  • जैक फ्रेजर मैकगर्क – 3 पारियां
  • ट्रैविस हेड – 3 पारियां

IPL 2026: संजू सैमसन की बराबरी पर पहुंचे अभिषेक

इस मुकाबले में 8 छक्के लगाने के साथ ही अभिषेक शर्मा ने एक और बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। अब वह संजू सैमसन के साथ संयुक्त रूप से उस सूची में पहले स्थान पर पहुंच गए हैं, जिसमें एक पारी में 6 या उससे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड शामिल है।

Read More: Ayush Mhatre का क्या कसूर? अर्द्धशतक लगाकर दे रहे थे सैमसन का साथ, ऋतुराज ने बुला लिया पवेलियन, जानें पूरा मामला

पीली जर्सी में चमके Sanju Samson, चेन्नई सुपर किंग्स के लिए जड़ी पहली सेंचुरी; बनें IPL 2026 के पहले 'शतकवीर'

CSK vs DC: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीत कर चुनी गेंदबाजी, क्या एमएस धोनी है प्लेइंग 11 का हिस्सा?